Teri Meri Doriyaann : इस किरदार की फिर से हो रही वापसी,अंगद-साहिबा की जिंदगी बर्बाद करने की उस शख्स ने खाई कसम

Published by : Divya Keshri Updated At : 05 Dec 2023 9:04 AM

विज्ञापन

शो 'तेरी मेरी डोरियां' में हिमांशी पाराशर, विजेंद्र कुमेरिया, रूपम शर्मा, तुषार डेम्बला, प्राची हाडा और जतिन अरोड़ा मुख्य किरदार निभाते हैं. हालांकि तुषार शो में काफी समय से नजर नहीं आ रहे हैं. उनकी मौत का ट्रैक दिखाया गया था.

विज्ञापन

Teri Meri Doriyaann Spoiler: स्टार प्लस का लोकप्रिय सीरियल ‘तेरी मेरी डोरियां’ दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. सीरियल टीआरपी रिपोर्ट में चॉप 5 में हमेशा रहता है. सीरियल की कहानी साहिबा (हिमांशी पाराशर) और अंगद (विजयेंद्र कुमेरिया) के ईद-गिर्द घूम रही है. साहिबा और अंगद की जिंदगी में नया तूफान आ गया है. जब दोनों के बीच गलतफहमियां दूर हुई थी तो फिर से उनके बीच कोई तीसरा शख्स आ गया. मन्नत की एंट्री हुई है और वो सनी सूद की कहानी लेकर आई है. पूरा परिवार सोनू सूद की खोज में लगी हुई है. सनी, अंगद जैसा दिखता है औऱ मन्नत, अंगद को सनी ही समझती है. सनी की वजह से अंगद औऱ साहिबा के रिश्ते में प्रॉब्लम्स आ रहे है. इस बीच एक नये किरदार की एंट्री होने वाली है. ये और कोई नहीं, बल्कि गैरी है.

‘तेरी मेरी डोरियां’ में होगी गैरी की वापसी

शो ‘तेरी मेरी डोरियां’ में हिमांशी पाराशर, विजेंद्र कुमेरिया, रूपम शर्मा, तुषार डेम्बला, प्राची हाडा और जतिन अरोड़ा मुख्य किरदार निभाते हैं. हालांकि तुषार शो में काफी समय से नजर नहीं आ रहे हैं. उनकी मौत का ट्रैक दिखाया गया था. लेकिन मौत के समय उनका चेहरा रिवील नहीं किया गया था, जिसके बाद फैंस कयास लगा रहे थे कि उनकी वापसी होगी. अब एक बार फिर से तुषार जो गैरी का रोल प्ले करते है, उनकी वापसी हो रही है. गैरी एक बड़ी योजना के साथ वापस आए है. गैरी का इरादा बरार फर्म पर कब्जा करने और अंगद और साहिबा को खत्म करने का है.

https://www.instagram.com/p/C0UBoWhAJe1/?hl=en

गैरी की बड़ी प्लानिंग

गैरी चाहता है कि अंगद को उसी तरह बाहर घर से निकाला जाए, जैसे दारजी ने उसे पूरे परिवार के सामने बाहर किया था. गैरी ने अंगद का नया रूप धारण कर लिया है. वहीं, अंगद के सामने सनी सूद को बेनकाब करने की कोशिश में साहिबा यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह कौन है. वहीं, कुछ महीने पहले हिमांशी पाराशर ने एक इंटरव्यू में कहा था, अगर वह नहीं लौट रहा होता तो उसका चेहरा दिखा देते. हालांकि, यह अंततः रचनात्मक निर्णयों तक ही सीमित रहता है. अगर ऐसा होता है, तो मुझे पूरी उम्मीद है कि वह वापस लौटेंगे, ताकि हम फिर से साथ काम कर सकें.” एक्ट्रेस की बातों से तो इतना तय है कि गैरी की वापसी शो में होगी. अब उनकी वापसी कब और कैसे होगी, ये तो मेकर्स ही तय कर सकते है.

Also Read: Teri Meri Doriyaann: गैरी के शो में वापसी को लेकर साहिबा ने तोड़ी चुप्पी, बोली- अगर वह नहीं लौट रहा होता तो…

हृषिकेश पांडे की हो चुकी है एंट्री

वहीं, तेरी मेरी डोरियां में सीआईडी ​​​​फेम हृषिकेश पांडे की एंट्री हो चुकी है. हृषिकेश ने ईटाइम्स से बात करते हुए कहा, “मैं यश के रूप में शो में प्रवेश करके खुश हूं. दर्शकों को समय के साथ बहुत कुछ देखने को मिलेगा. मैं निर्माताओं और कलाकारों के साथ अपने सहयोग का आनंद ले रहा हूं. मैं पहले ही ऐसा कर चुका हूं. मैं पहले भी यहां कुछ लोगों को जानता हूं और उनके साथ काम कर चुका हूं और नए लोगों का बहुत स्वागत है. मैं अपनी भूमिका के साथ अच्छी तरह से जुड़ता हूं. मैं केवल वही भूमिकाएं करता हूं जो मुझे उत्साहित करती हैं और जिनके साथ मैं आसानी से जुड़ सकता हूं.”

https://www.instagram.com/p/C0V6OuIA1bP/?hl=en

तेरी मेरी डोरियां का आगामी एपिसोड

तेरी मेरी डोरियां के आगामी एपिसोड में मन्नत साहिबा को फोन करती है और उसे सनी सूद से मिलने के लिए कहती है. वह साहिबा को आने और सनी से पर्सनली मिलने के लिए कहती है. साहिबा इस बारे में बिना किसी को बताए मन्नत के पास जाने का फैसला करती है. मन्नत के घर पहुंचने पर, साहिबा उस समय आश्चर्यचकित रह जाती है जब वह किसी ऐसे व्यक्ति को देखती है जो बिल्कुल अंगद जैसा दिखता है – सनी नाम का एक हमशक्ल. साहिबा पूरी तरह से शॉक्ड हो जाती है और उसे अपनी आखों पर यकीन नहीं होता.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola