तेजस्वी प्रकाश ने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा से कर ली है सगाई? बिग बॉस 15 विनर ने तोड़ी चुप्पी

Updated:
विज्ञापन

टीवी की नागिन तेजस्वी प्रकाश ने बीते दिनों इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी. इस तसवीर में एक्ट्रेस को डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया. जिसके बाद फैंस सोच रहे थे कि क्या उनकी सगाई हो गई है. अब एक्ट्रेस ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन
undefined

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा टीवी इंडस्ट्री के फेवरेट कपल में से एक है. दोनों की लवस्टोरी बिग बॉस के घर में शुरू हुई, जिसके बाद अब दोनों फैंस के चहेते बन गए हैं. बीते दिनों तेजस्वी प्रकाश ने कुछ फोटो शेयर की. जिसमें एक्ट्रेस को डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया.

विज्ञापन
undefined

तेजस्वी के हाथ में इस रिंग को देखकर फैंस अनुमान लगा रहे थे कि क्या करण कुंद्रा और तेजा ने एक दूसरे संग सीक्रेट तरीके से शादी रचा ली है. कई फैंस ने उन्हें बधाईयां देने शुरू कर दिया था.

undefined

नागिन 6 अभिनेत्री ने अब एटाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया कि वे सगाई नहीं कर रहे हैं और यह सही समय में आने पर होगा. तेजस्वी प्रकाश ने कहा कि यह एक निजी मामला है और वह ज्यादा चर्चा नहीं करना चाहेंगी.

undefined

तेजस्वी प्रकाश ने खुशी व्यक्त की है कि उनके परिवार और करण कुंद्रा के परिवार दोनों ने उन्हें बहुत प्यार और स्नेह दिया है. बता दें कि पिछले काफी समय से करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के फैंस उनकी शादी की योजना के बारे में जानने का इंतजार कर रहे हैं.

undefined

करण और तेजस्वी को सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 15’ में एक-दूसरे से प्यार हुआ था. इस शो की विनर तेजस्वी थी और रनर-अप करण थे. बिग-बॉस से बाहर निकलने के बाद उनकी जोड़ी बरकरार रही. दोनों अक्सर साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिख जाते है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola