ePaper

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : 'बबीता जी' ने ब्‍लू ड्रेस में शेयर की ये बोल्‍ड तसवीर, फैंस बोले - टप्‍पू आपका अकांउट...

Updated at : 12 Nov 2020 3:14 PM (IST)
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : 'बबीता जी' ने ब्‍लू ड्रेस में शेयर की ये बोल्‍ड तसवीर, फैंस बोले - टप्‍पू आपका अकांउट...

tarak mehta ka ooltah chashmah babita ji aka munmun dutta shared bold photos in blue dress actress hot look viral fans says tappu ka account bud : सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) लगातार 12 सालों से लोगों की पसंद बना हुआ है. शो का हर किरदार अलग और बेहद खास है, जिसपर फैंस जमकर प्यार लुटाते है. तारक शो में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) ने भी लोगों को दिल में एक खास जगह बनाई है.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah babita ji, munmun dutta : सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) लगातार 12 सालों से लोगों की पसंद बना हुआ है. शो का हर किरदार अलग और बेहद खास है, जिसपर फैंस जमकर प्यार लुटाते है. तारक शो में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) ने भी लोगों को दिल में एक खास जगह बनाई है. सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर हैं और उनकी अदाओं के दीवाने भी. इस बीच एक्ट्रेस की एक बोल्ड तसवीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है.

मुनमुन दत्ता ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्‍ट तसवीरें शेयर की है जिसमें वह बोल्‍ड और स्‍टाइलिश नजर आ रही हैं. उन्होंने शानदार ब्लू ड्रेस पहना है और सिजलिंग पोज देते हुए फोटोशूट करवा रही हैं. मुनमुन का मेकअप भी किलर लग रहा है. उनका ये अवतार फैंस को बेहद पसंद आ रहा है और उनकी फोटोज ताबड़तोड़ वायरल हो रही हैं.

https://www.instagram.com/p/CHXqzk-hcQS/

एक यूजर ने लिखा,’ मुनमुन आप बेहद खूबसूरत लग रही हैं.’ एक और यूजर ने लिखा,’ आपकी हर अदा कातिल है.’ एक और यूजर ने लिखा,’ आप बहुत ज्‍यादा क्‍यूट हो मैम.’ एक यूजर ने लिखा,’ लेडी इन ब्‍लू… कमाल का ड्रेसिंग सेंस… आपने एक नया बेंच मार्क सेट किया है.’ एक और यूजर ने लिखा,’ टप्‍पू आपके अकाउंट को फॉलो करता है, किसी भी फोटो को वह पोस्‍ट करते ही 40 सेकेंड के अंदर लाइक करता है.’

https://www.instagram.com/p/B2EW0hGhsQ2/

एक एपिसोड से इतना कमाती है बबीता जी

शो में बबीता जी किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता गोकुलधाम सोसाइटी की सबसे खूबसरत और मॉडर्न महिला हैं. कृष्णन सुब्रमण्यम अय्यर और बबीता कृष्णन अय्यर की बेमेल जोड़ी तो आप अच्छी तरह जानते हैं. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुनमुन दत्ता को एक एपिसोड के लिए 60 हजार तक की फीस मिल जाती है.

Also Read: नेहा कक्‍कड़ से माफी मांगने वाले VIDEO पर भड़के हिमांश कोहली, बोले – सुधर जाओ…

इस सीरियल से की थी करियर की शुरूआत

बता दें कि मुनमुन दत्ता का जन्म 28 सिंतबर 1987 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुआ था. उन्होंने अपनी पढ़ाई पुणे से की और पढ़ाई खत्म होने के बाद वो मुंबई आ गई थी. अमर उजाला के अनुसार, मुनमुन ने 2005 में टीवी सीरियल हम सब बाराती से करियर की शुरुआत की थी. साल 2008 में वो तारक मेहता से जुड़ी और अब तक इस शो में ही है. बबीता जी के किरदार ने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola