Tara Sutaria ने शादी के खबरों के बीच कराया ग्लैमरस फोटोशूट, आदर जैन ने यूं किया रिएक्ट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Nov 2021 4:49 PM
तारा सुतारिया और आदर जैन की शादी की खबरें इन-दिनों जोरो पर है. इसी बीच एक्ट्रेस ने अपनी ग्लैमरस तसवीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की है. इन फोटोज में तारा काफी हसीन लग रही है.

तारा सुतारिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. उनकी तगड़ी फैन-फौलोइंग है. उनकी फोटोज तेजी से वायरल होती है. एक्ट्रेस अक्सर अपनी सिजलिंग अंदाज से हर किसी को दीवाना बनाती है.

तारा इन-दिनों फिल्म तड़प की प्रमोशन में बिजी है. इस फिल्म में एक्ट्रेस सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी के ऑपोजिट है. फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पंसद आ रही है.

हाल ही तारा ने अपने प्रमोशन की कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की है. इन फोटोज में अदाकारा ने ब्राउन पैंट और क्रॉप टॉप पहन रखा है. इस तस्वीर में तारा सुतारिया बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही हैं.

इन फोटोज पर कई लोग जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं. उनके बॉयफ्रेंड आदर जैन भी उनकी अदाओं को देखकर खुद को रोक नहीं पाए. आदर ने ब्लैक हार्ट और फायर का इमोजी डालकर कमेंट किया है.

तारा सुतारिया की फोटोज पर जाह्नवी कपूर, राएशा राठौर, कोरियोग्राफर अहमद खान की पत्नी शायरा अहमद खान ने भी कमेंट किया है. अबतक इस पोस्ट को 5 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं.

आपको बता दें कि इन-दिनों तारा सुतारिया और नआदर जैन की शादी की खबरें जोरो पर है. दोनों एक दूसरे ने अपना रिलेशनशिप अगस्त 2020 में ऑफिशियल किया था. आदर जैन रणबीर कपूर के कजिन ब्रदर हैं.

बॉलीवुडलाइफ की एक रिपोर्ट की मानें तो दोनों कपल एक दूसरे से बेहद प्यार करते है और वह अब अपने इस रिश्ते को नया नाम देना चाहते हैं. सूत्र के हवाले से बताया गया है कि दोनों की शादी रणबीर कपूर और आलिया से पहले ही हो जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










