ePaper

TMKOC: होली में होगी 'दयाबेन' की शो में वापसी? चर्चा में दिशा वकानी की ये फोटो, आप भी देखें

Updated at : 05 Mar 2022 12:49 PM (IST)
विज्ञापन
TMKOC: होली में होगी 'दयाबेन' की शो में वापसी? चर्चा में दिशा वकानी की ये फोटो, आप भी देखें

दिशा वकानी करीब 3 सालों से अधिक समय से पर्दे से गायब है. समय- समय पर उनके तारक मेहता का उल्टा चश्मा में लौटने की खबर आती रहती है, लेकिन वो अभी तक शो में आई नहीं है.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka ooltah Chashmah: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta ka ooltah chashmah) से पॉपुलर हुई दयाबेन उर्फ दिशा वकानी (Disha Vakani) को शो में फैंस काफी मिस करते है. दिशा शो से काफी सालों से गायब है और उनके वापस आने की खबर एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस बार एक फोटो को लेकर वो चर्चा में है.

चर्चा में दिशा वकानी की ये तसवीर

दरअसल, दिशा वकानी करीब 3 सालों से अधिक समय से पर्दे से गायब है. समय- समय पर उनके तारक मेहता का उल्टा चश्मा में लौटने की खबर आती रहती है, लेकिन वो अभी तक शो में आई नहीं है. इस बार एक्ट्रेस के एक फैन पेज ने फोटो पोस्ट की है, जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है. इस फोटो को देखकर फैंस कयास लगा रहे है कि दिशा होली तक वापस आ सकती है.

https://www.instagram.com/p/Cal11RLvPB5/

यूजर्स बोले- प्लीज आ जाओ

इस फोटो में दिशा वकानी दयाबेन के गेटअप में दिख रही है. उनके साथ उनके भाई सुंदर भी नजर आ रहे है. दोनों के हाथ में अबीर दिख रहा है और चेहरे पर भी रंग है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ‘होली के बाद आ जाना ना प्लीज.’ एक अन्य मीडिया यूजर ने लिखा, प्लीज शो में आ जाना. एक अन्य यूजर ने लिखा, होली के बाद वापस आ रही है क्या.

Also Read: Disha Patani ने टाइगर श्रॉफ के गाने ‘पूरी गल बात’ पर किया रिएक्ट, मेकअप करते हुए शेयर किया ये VIDEO

दिशा वकानी ने रखी थी शर्त!

गौरतलब है कि कुछ समय पहले भी दिशा वकानी को लेकर खबरें आई थी कि वो शो में वापस लौट रही है. लेकिन इसके लिए उन्होंने मेकर्स के सामने तीन शर्त रखी थी. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि, दिशा ने कमबैक के लिए मेकर्स से प्रति एपिसोड 1.5 लाख मांगे है. वो दिन में सिर्फ 3 घंटे ही शूट करेंगी. एक्ट्रेस ने सेट पर अपने बच्चे के लिए पर्सनल नर्सरी और फुल टाइम नैनी की मांग की थी. हालांकि इसपर किसी तरह से एक्ट्रेस की तरफ से कुछ कहा नहीं गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola