तारक मेहता फेम सुंदर लाल ने बनाया PM मोदी का स्टैच्यू, फैंस बोले- जरूर जेठालाल से लिए होंगे पैसे…

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सुंदरलाल का किरदार निभाने वाले मयूर वकानी की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. एक्टर ने अब एक फोटो शेयर की है, जिसमें उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी की स्टैच्यू बनाते देखा जा सकता है.
सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पिछले 14 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. सीरियल के हर कैरेक्टर के बारे में दर्शक ज्यादा से ज्यादा जानना पसंद करते है. तारक मेहता का उल्टा चश्मा में एक और चर्चित चेहरा है, जो हर रोज तो नहीं दिखता, लेकिन जब वह गोकुलधाम सोसाइटी आता है, तो धमाल मचना तय है. ये कैरेक्टर कोई और नहीं बल्कि सुंदरलाल है. शो में सुंदरलाल का किरदार मयूर वकानी निभाते है.
अब मयूर ने इंस्टाग्राम पर एक तसवीरे शेयर की है. इन फोटोज में मायूर अपनी टीम की मदद से स्कल्पचर पर काम करते नजर आ रहे हैं. इसमें पीएम मोदी सिग्नेचर कुर्ता और जैकेट के साथ काफी वास्तविक लग रहा है. मयूर ने तस्वीरों को कैप्शन दिया, “‘सेल्फी विद पीएम’, मयूर वकानी और टीम द्वारा बनाई गई मूर्तिकला का अंतिम स्पर्श.”मयूर की फोटोज पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, “अद्भुत काम मयूर भाई.” एक दूसरे यूजर ने मजाक में कहा, ”मयूर उर्फसुंदर ने मूर्ति बनाने के लिए अपने ऑनस्क्रीन ‘माई डियर जीजाजी’ जेठालाल से पैसे लिए होंगे”. एक अन्य ने लिखा, ”माई डियर बहना…दया कब आएंगी…मुझे उनका इंतजार है.”
Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के Amit Bhatt ने ‘बापूजी’ के रोल के लिया था इतना बड़ा रिस्क,जानिए पूरी बात
आपको बता दें कि सुंदरलाल यानी मयूर शो में दयाबेन के भाई का रोल निभाता है. वहीं उनके जीजा जी जेठालाल है. सुंदर जब भी गोकुलधाम सोसाइटी आता है, तब वह जेठालाल से ही पैसे लेता है. उसका टैक्सी का किराया भी जीजा जी ही देते है. बता दें कि पिछले दिनों उन्होंने दिशा के गले के कैंसर से पीड़ित होने की अफवाहों को भी खारिज किया था. उन्होंने ईटाइम्स टीवी से कहा, “ऐसी बहुत सारी अफवाहें आती रहती हैं और इसमें कोई सच्चाई नहीं है. वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं. इन खबरों में कुछ भी सच्चाई नहीं है. हर दिन हमें उनके बारे में निराधार अफवाहें सुनने को मिलती हैं लेकिन प्रशंसकों को इनमें से किसी पर भी विश्वास नहीं करना चाहिए.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










