ePaper

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : 'अं‍जलि भाभी' के बोल्ड लुक पर फैंस का आया दिल, भिड़े की बेटी 'सोनू' ने कमेंट में लिख ऐसे की तारीफ

Updated at : 06 Dec 2020 5:46 PM (IST)
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : 'अं‍जलि भाभी' के बोल्ड लुक पर फैंस का आया दिल, भिड़े की बेटी 'सोनू' ने कमेंट में लिख ऐसे की तारीफ

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Anjali Bhabhi, Sunayana Fozdar : तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में अंजली भाभी की भूमिका निभाने वाली सुनैना फौजदार बेहद खूबसूरत है. सुनैना अक्सर अपनी तसवीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती है. इन तसवीरों पर फैंस भी उनकी तारीफ किए बगैर नहीं रह पाते. इन दिनों एक्ट्रेस की एक तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. तसवीर में उनका अंदाज सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा है.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Anjali Bhabhi, Sunayana Fozdar : तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में अंजली भाभी की भूमिका निभाने वाली सुनैना फौजदार बेहद खूबसूरत है. सुनैना अक्सर अपनी तसवीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती है. इन तसवीरों पर फैंस भी उनकी तारीफ किए बगैर नहीं रह पाते. इन दिनों एक्ट्रेस की एक तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. तसवीर में उनका अंदाज सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा है.

सुनैना फौजदार ने बहुत कम ही समय में फैंस के दिलों में अपनी जगह बना ली है. इस वजह से दर्शक उन्हें तारक शो में पसन्द करने लगे है. वहीं आये दिन एक्ट्रेस अपनी तसवीरें शेयर कर फैंस को अपडेट देती रहती है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तसवीर पोस्ट की है, जिसमें वो रेड टॉप में दिख रही है. उन्होंने उसके ऊपर से डेनिम शर्ट कैरी किया है. रेड लिपस्टिक और खुले बालों में वो किसी हसीन परी से कम नहीं लग रही है.

https://www.instagram.com/p/CHW9TWfgT3z/
https://www.instagram.com/p/CIHnzOUAEK_/

इस तसवीर पर उनके चाहने वालों की नजरें जम गई है. कमेंट करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, ‘अंजली भाभी आप कमाल लग रही है.’ एक ने लिखा, ‘कितनी प्यारी हो आप, आपने दिल जीत लिया.’ एक ने लिखा, ‘क्या बात है.’ एक ने लिखा, ‘आप दुनिया की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस हो.’ वहीं, इस पर पलक सिधवानी ने इमोजी बनाकर कमेंट किया. वहीं शो में मिसेज रोशन सोढी का किरदार निभाने वाली जेनिफर मिस्त्री ने कमेंट कर लिखा, ओ ला ला.

https://www.instagram.com/p/CIM34Iugl8K/
https://www.instagram.com/p/CH-AULugdbE/

इससे पहले सुनैना फौजदार की एक तसवीर फैंस को बेहद पसन्द आई थी. इन तसवीरों में वो पिंक और ब्लैक कलर की मोनोकनी में दिखीं थी. इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, अपनी ट्रैवल डायरी को जिंदा रखते हुए, #majorthrowback #budapest. उनके इस बोल्‍ड फोटोशूट ने खूब सुर्खियां बटोरी थी.

https://www.instagram.com/p/CAZZK3QgE-a/

एक एपिसोड के लिए लेती है इतनी फीस

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो में अब नेहा की जगह मिसेज तारक मेहता का रोल एक्ट्रेस सुनैना फौजदार निभा रही हैं. सुनैना ने ‘तारक मेहता..’ की शूटिंग शुरू कर दी है और वह अपने नए सफर को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो में तारक की पत्नी का रोल निभाने वाली नेहा यानी अंजली भाभी एक दिन के करीब 25 हजार रुपये लेती थी. वहीं, अब रिपोर्ट्स की मानें तो ऐसा कहा जा रहा है कि सुनैना को भी इसके आस-पास ही पे किया जा रहा है.

Also Read: PHOTOS: शिल्पा शेट्टी ने मुंबई में खोला आलीशान रेस्टोरेंट, पहले गेस्ट बने बॉलीवुड के ये कपल

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola