ePaper

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में पुरानी 'अंजलि भाभी' की हो रही वापसी? जानें सुनैना फौजदार ने क्या कहा

Updated at : 06 May 2021 12:23 PM (IST)
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में पुरानी 'अंजलि भाभी' की हो रही वापसी? जानें सुनैना फौजदार ने क्या कहा

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Anjali Bhabhi aka Sunayana Fozdar : तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) सालों से लोगों का फेवरेट शो बना हुआ है. शो में नेहा मेहता के शो छोड़ने के बाद एक्‍ट्रेस सुनैना फौजदार (Sunayana Fozdar) अंजलि मेहता बनी थी. हालांकि कम समय में ही उन्होंने फैंस के दिलों में जगह बना ली. इस बीच जब उनसे नेहा के बारे में एक सवाल पूछा गया तो उनका जवाब जानकर आप हैरान हो जाएंगे.

दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि नेहा मेहता ने तारक शो पर अपनी वापसी की इच्छा जताई है. इस बारे में जब सुनैना फौजदार ने अपना रिएक्शन दिया है. बॉम्बे टाइम्स के अनुसार, वो कहती है, इस बारे में मैं क्या बोलूं ये तो शो के प्रोड्यूसर के ऊपर निर्भर करता है. एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं 8 महीने से अंजलि का रोल कर रही हूं और अगर नेहा मेहता शो में वापस आना चाहती हैं तो इस बारे में फैसला प्रोड्यूसर असित मोदी ही ले सकते हैं.’

गौरतलब है कि सुनैना फौजदार को अंजलि मेहता वाला रोल करते हुए अब 6-7 महीने हो चुके है. अब दर्शक उन्हें पसन्द भी करने लगे है. वहीं, सुनैना कहती है कि क्रिएटिव डिसीजन लेने में उनका कोई हाथ नहीं होता है. उन्हें जैसा कहा जाता है वो वैसा ही करती है. एक्ट्रेस कहती है कि वो जितनी मेहनत कर सकती है वो करती है.

Also Read: बॉडीकॉन ड्रेस में नोरा फतेही ने लगाई आग, देखें ‘दिलबर गर्ल’ का स्टाइलिश अंदाज

वहीं, कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि इस रोल के लिए उन्होंने ऑडिशन दिया था. एक इंटरव्यू में सुनैना ने बताया था, “हम सभी कलाकारों को ऑडिशन से गुजरना पड़ता है. मैंने शो के लिए ऑडिशन दिया और मेरी प्रोड्यूसर के साथ मीटिंग हुई. हम समझ गए थे कि वे क्या देख रहे थे और मैं क्या देख रही थी. क्योंकि इस किरदार को बदलना उनके लिए भी आसान नहीं था.”

सुनैना फौजदार की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने कुणाल भांबवानी से शादी की है. कुणाल एक बिजनेसमैन हैं. दोनों 4 साल तक रिलेशनशिप में थे और फिर शादी की. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खासा एक्टि रहती है और अपनी तसवीरों और वीडियोज से फैंस के साथ जुड़ी रहती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola