TMKOC के जेठालाल-भिड़े की जवानी के दिनों की तसवीरें वायरल, फैंस ने जस्टिन बीबर से की 'भिड़े' की तुलना

Updated at : 23 Oct 2021 3:06 PM (IST)
विज्ञापन
TMKOC के जेठालाल-भिड़े की जवानी के दिनों की तसवीरें वायरल, फैंस ने जस्टिन बीबर से की 'भिड़े' की तुलना

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के कुछ किरदारों के थ्रोबैक फोटोज इन-दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. इस फोटो में आत्माराम भिड़े लहलहाते हुए बाल के साथ देखे जा रहे हैं.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी इंडस्ट्री का सबसे पोपुलर शो में से एक है. यह शो टीआरपी लिस्ट में सबसे ऊपर रहती है. शो ने बीते 13 सालों ने अपनी दर्शकों के बीच अपनी पकड़ बना रखी है. शो के हर किरदार को दर्शक ढेर सारा प्यार देते हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैंन फौलोइंग है. फैंस सभी किरेदारों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं.

सोशल मीडिया पर इन-दिनों तारक मेहता के कुछ कलाकारों के थ्रोबैक फोटोज जमकर वायरल हो रहे हैं. इस फोटो में किसी भी किरेदार को पहचान पाना बेहद मुश्किल है. फोटोज में आप स्टार्स के लुक को देखकर हैरान रहा जा जाएंगे

https://www.instagram.com/p/CVLJTdnvmg5/

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के स्टार्स की यह थ्रोबैक फोटो एक फैन पेज ने शेयर की है. इस फोटो में 6 कलाकार नजर आ रहे हैं. जिसे पहचान पाना मुश्किल है. इस फोटो में जेठालाल यानी दिलीप जोशी, तारक मेहता यानी शैलेश लोठा, आत्मा तुकाराम भिड़े यानी मंदार चंदावरकर, पोपट यानी श्याम पाठक, बापूजी यानी अमित भट्ट काफी यंग नजर आ रहे हैं.

यह कोलाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. तसवीर को देखकर फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं. इस फोटो में सबसे ज्यादा हैंडसम आत्माराम तुका राम भिड़े लग रहे हैं. इस फोटो में उनकी बाल नजर आ रही है, जिसके बाद यूजर्स उन्हें बधाई दे रहे हैं. यही नहीं कई फैंस तो भिड़े की तुलना हॉलीवुड स्टार्स जस्टिन बीबर से कर रहे हैं.

Also Read: Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: चंपक चाचा 14 साल पहले थे इतने जवान, ‘बापूजी’ को देख ऐसा था जेठालाल का रिएक्शन

Posted By Ashish Lata

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola