Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: इस शख्स संग भागकर शादी करेगी सोनू, अभिनव संग तोड़ेगी सगाई, Video

Published by : Ashish Lata Updated At : 05 Mar 2025 11:48 AM

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि सोनू और टप्पू मिलकर प्लान बनाते हैं कि वह भागकर शादी करेंगे. वह सुबह 11 बजे एक मंदिर में मिलेंगे.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहा है. सीरियल की लेटेस्ट कहानी सोनू और टप्पू की शादी के इर्द-गिर्द घूमती है. जहां अभिनव नाम का लड़का भिड़े फैमिली में रिश्ता लेकर आता है. वह सोनू को देखता है और उसे वह पसंद भी आ जाती है. ऐसे में जोशी काका कहते हैं कि लड़का पक्ष को तो सबकुछ अच्छा लगा, अब सोनू और आत्माराम आप बताओ, आपका इस रिश्ते के बारे में क्या कहना है. भिड़े कहता है कि उन्हें भी लड़का पसंद है.

सोनू-अभिनव की धूमधाम से हुई सगाई

सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड में हमने देखा कि अभिनव के फैमिली कहते हैं कि जब दोनों पक्ष शादी के लिए राजी है, तो हमें बिना देर किए सगाई कर देनी चाहिए. इसपर भिड़े कहते हैं कि उन्होंने कुछ भी तैयारियां नहीं की है, तो लड़के की फैमिली कहती है कि वह पूरी तैयारी के साथ आए हैं और उनके पास सोनू और अभिनव के लिए अंगुठी भी है. फिर क्या था दोनों परिवार ने रस्में पूरी की और सोनू-अभिनव ने एक दूसरे को रिंग पहनाई. इधर सगाई का पूरा ड्रामा गोली, पिंकू और गोगी छिपके देख रहे थे. वह दौरकर जाते हैं और टप्पू को यह बात बताते हैं.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

भागकर शादी करने की प्लानिंग करेंगे टप्पू और सोनू

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि टप्पू सोनू से मिलने के लिए क्लब हाउस से बाहर निकलता है, तभी वह देखता है कि सोनू अभिनव के साथ कार में कहीं जा रही है, जैसे ही वह जाने वाली होती है, सोनू चुपके से टप्पू को संकेत देती है कि वह यह शादी नहीं चाहती है. यह देखकर टप्पू खुश हो जाता है. अब एक मेकर्स ने एक प्रोमो शेयर किया है. जिसमें दिखाया गया कि सोनू और टप्पू भागकर शादी करने का प्लान बनाते हैं. टप्पू कहता है कि उनके पास यही आखिरी रास्ता है. जिसपर सोनू भी हामी भरती है. क्या दोनों अपने परिवार के खिलाफ जाकर यह फैसला उठाएंगे. या कहानी में कोई बड़ा ट्विस्ट आएगा.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola