Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की सोनू दोस्त संग बोल्ड फोटो शेयर करने पर ट्रोल, फैंस बोले-भिड़े की बेटी बदल...

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Dec 2021 2:02 PM

विज्ञापन

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में सोनू का किरदार निभाने वाली निधि भानूशाली एक बार फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई है. उनके एक फोटो पर यूजर्स जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं.

विज्ञापन

कॉमेडी टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) पिछले 13 सालों से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. शो के हर किरेदार को दर्शक काफी पसंद करते है. सभी की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. सीरियल में सोनू भिड़े का किरदार निभाने वाली निधि भानूशाली अब भले ही शो में नहीं हो, लेकिन उनके फैंस आज भी उन्हें उतना ही पसंद करते है. उनकी तसवीरें सोशल मीडिया पर मिनटों में वायरल हो जाती है.

निधि भानूशाली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. फैंस के साथ वो अपनी एडवेंचर लाइफ की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. अब निधि की एक तस्वीर वायरल हो रही हैं. जिसको लेकर यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं. इस फोटो में निधि अपने दोस्त के साथ नजर आ रही है. फोटो में दोनों किसी जंगल में बैठे दिखाई दे रहे हैं. वहीं यूजर्स को सोनू की ये फोटोज काफी बोल्ड लगी, जिसके बाद उन्होंने एक बाद एक कई कमेंट किए.

https://www.instagram.com/p/CX0DnFxIFiN/

निधि भानुशाली ने इस दौरान ग्रीन शर्ट और ब्लू डेनिम शॉर्ट्स पहने हुए हैं. वहीं उनका दोस्त शर्टलेस नजर आ रहा है. उनका डॉग भी बीच में बैठा हुआ है. निधि कैमरे के सामने पोज न देकर कहीं और देख रही हैं. एक यूजर ने एक्ट्रेस को ट्रोल करते हुए लिखा, ‘तू काफी चेंज हो गई है रे सोनू’. वहीं दूसरे यूजर ने उनके मजे लेते हुए लिखा, ‘क्या भिड़े सर ने तुमको यही सिखाया…टप्पू से सीखों जाकर कुछ’. एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आत्माराम तुक्काराम भिड़े की बेटी पूरी तरह बिगड़ गई..जंगलों में घूम रही है.’

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की दयाबेन हैं प्रेग्नेंट, बेबी बंप देख फैंस दे रहे हैं बधाईयां

आपको बता दें कि निधि भानूशाली को घूमने का काफी शौक है, वह अपने एडवेंचर की फोटोज शेयर करती रहती है. एक्ट्रेस काफी ग्लैमरस है. निधि अक्सर अपनी बिकिनी में फोटोज शेयर करती रहती हैं. एक्ट्रेस की तसवीरें इंटरनेट पर आते ही छा जाती है. निधि के इंस्टाग्राम पर उनकी कई ग्लैमरस तसवीरें मौजूद है. कभी वे बिकिनी में कहर ढाती है, तो कभी पानी के अंदर दिलकश पोजेज देती हैं.

Also Read: Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की सोनू भारत-पाक बॉर्डर पर इस शख्स के साथ आईं नजर, फैंस बोले भिड़े की बेटी…

Posted By Ashish Lata

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola