बेडरूम फोटो शेयर करने पर ट्रोल हुई ‘तारक मेहता’ की रीटा रिपोर्टर, ट्रोलर्स पर जमकर बरसी, कही ये बड़ी बात

Updated:
विज्ञापन
बेडरूम फोटो शेयर करने पर ट्रोल हुई ‘तारक मेहता’ की रीटा रिपोर्टर, ट्रोलर्स पर जमकर बरसी, कही ये बड़ी बात

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ‘रीटा रिपोर्टर’ यानी प्रिया आहूजा अक्सर अपनी ग्लैमरस तसवीरें पोस्ट करती रहती है. हाल ही में उन्होंने बोल्ड तसवीरें शेयर की थी और इस वजह से उन्हें यूजर्स ने ट्रोल कर दिया. अब एक्ट्रेस ने एक पोस्ट के जरिए ट्रोलर्स को जवाब दिया है.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से पॉपुलर हुई ‘रीटा रिपोर्टर’ यानी प्रिया आहूजा राजदा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. प्रिया ने भले ही सीरियल छोड़ दिया हो, लेकिन फैंस को अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट देती रहती है. कुछ समय पहले उन्होंने अपनी बोल्ड फोटोज पोस्ट की थी, जिसे लेकर उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. अब एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है.

प्रिया आहूजा ने ट्रोलर्स को दिया मुंह तोड़ जवाब

प्रिया आहूजा राजदा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ग्लैमरस तसवीरें पोस्ट की थी, जिसमें वो अपने बेडरूम में पोज देते दिखी थी. एक्ट्रेस के बोल्ड फोटोशूट ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था. कुछ यूजर्स ने उनकी तारीफ की थी कुछ ने उन्हें ट्रोल किया था. अब एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब दिया है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा स्टोरी में पोस्ट शेयर कर ट्रोलर्स को खरी-खोटी सुनाई है.

आप में से कई लोगों ने कमेंट में…

प्रिया आहूजा ने लिखा, बस आपको यह बताने के लिए कि आप सभी मेरे बारे में क्या सोचते हैं, इसका मुझ पर कोई असर नहीं पड़ता है. आप में से कई लोगों ने कमेंट में मालव का जिक्र किया है कि कैसी पत्नी है मैं हूं और जो कुछ भी है वह मुझे कैसे पहनने की अनुमति दे सकता है. साथ ही आप में से कुछ ने अरदास के बारे में कुछ बातें कही जैसे कि वह एक मां के रूप में मेरे बारे में क्या सोचेंगे या मैं उन्हें एक मां के रूप में क्या सिखाऊंगी. तो मालव और अरदास को ही रहने दें तय करें कि मैं किस तरह की पत्नी और मां हूं.

undefined
मुझे कोई भी कपड़े पहनने के…

प्रिया आहूजा ने आगे पोस्ट में लिखा, और मैं आप सभी को यह भी बता दूं कि मुझे कोई भी कपड़े पहनने के लिए किसी की परमिशन नहीं चाहिए. एक व्यक्ति के रूप में मैं ही यह तय करता हूं कि क्या पहनना है और किस तरह का जीवन जीना है. मालव राजदा और मुझे इसकी आवश्यकता नहीं है. बता दें कि प्रिया असल जिंदगी में बेहद हॉट और ग्लैमरस हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 344K फॉलोअर्स है.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की ‘रीटा रिपोर्टर’ का ग्लैमरस अवतार, रेड गाउन में दिखी बेहद खूबसूरत
विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola