तारक मेहता का उल्टा चश्मा के पोपटलाल कभी दुकान में सेल्समैन का करते थे काम, जानें उनकी स्ट्रगल जर्नी

Published by : Ashish Lata Updated At : 03 Jan 2023 5:45 PM

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah popatlal net worth

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में पत्रकार पोपटलाल का किरदार निभाने वाले श्याम पाठक की आज सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. उनकी एक्टिंग की दुनिया दीवानी है. लेकिन क्या आपको पता है कि स्ट्रगल के दिनों में वह चॉल में रहकर सेल्समैन का काम किया करते थे.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 14 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो के हर किरदार की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैंन-फॉलोइंग है. फैंस सभी किरेदारों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं. शो में शादी करने के लिए बेताब रहने वाले पत्रकार पोपटलाल यानी श्याम पाठक अपने बेबाक अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं. उनकी भिड़े, जेठालाल संग लड़ाई काफी एंटरटेनिंग लगती है. हर मैरिज ब्यूरो जाकर अपने लिए कन्या ढूढ़ते हैं, फिर भी उन्हें लड़की नहीं मिलती. आज हम आपको श्याम पाठक के स्ट्रगल स्टोरी बताएंगे.

पोपटलाल की स्ट्रगल स्टोरी

पोपटलाल यानी श्याम पाठक स्ट्रगल के दिनों में चॉल में रहते थे और घर-घर जाकर सेल्समैन का काम किया करते थे. उन्होंने आज जो भी मुकाम हासिल की है, वह सब कड़ी मेहनत और टैलेंट के बलबूते है. श्याम ने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे वह गरीब सेल्समैन से एक्टर बन गए. उन्होंने कहा कि बचपन में वह बाल संस्कार कार्यक्रम में जाया करते थे, जहां नाटक होता था. वहीं मुझे एक रोल दिया गया. लोग मेरे एक्टिंग को देखकर खुश होते थे और तालियां बजाते थे. उसी वक्त मैंने सोचा कि क्यूं न मैं एक्टर ही बन जाऊं.

सेल्समैन का काम करने में आती थी शर्म

श्याम पाठक ने कहा कि पढ़ाई में काफी अच्छा था. स्कूल में सभी को मैं ही रिप्रेजेंट करता था. हालांकि घर की हालत ठीक नहीं थी और पैसों की जरूरत पड़ने लगी. जिसके बाद मैंने एक कपड़े की दुकान में सेल्समैन की जॉब पकड़ ली. इस दुकान में मेरा काम बॉस को अच्छा लगा और मुझे काफी तारीफ मिलती थी. हालांकि कभी-कभी जब मेरे स्कूल की लड़कियां अपने मम्मी के साथ कपड़े खरीदने आती थी, तो बुरा बी लगता था कि ये क्या कर रहा हूं मैं, लेकिन परिवार के लिए करना पड़ता था.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी के बारे में ये दिलचस्प बातें नहीं जानते होंगे आप
चॉल में रहने वाला श्याम बना पोपटलाल

श्याम पाठक ने कहा, मैं उस परिवार से नहीं आता हूं, जहां एक्टर बनना आम बात हो. जब मैंने अपने परिवार को बताया था, तो सब हंसने लगे और बोले ये सब हमारे लिए नहीं है. सीधे शादी करो, परिवार बढ़ाओं, लेकिन मैंने ठान ली थी. जिसके बाद पृथ्वी थियेटर के एक वर्कशॉप का पता चला. मैंने सीए का फाइनल एग्जाम दिया और राजा की रसोई नाटक में एक नैरेटर का रोल मिला. वहां कां किया और ग्लैमर वर्ल्ड में जगह मिल गई. आज तारक मेहता का उल्टा चश्मा से घर-घर में लोग जानते हैं.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola