Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: गुरुचरण सिंह जल्द पूरी फॉर्म में लौट आएंगे, एक्टर के पिता ने स्वास्थ्य पर कही ये बात
Published by : Ashish Lata Updated At : 23 Jan 2025 7:00 PM
Gurucharan Singh health update
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम गुरुचरण सिंह अक्सर लाइमलाइट में बने रहते हैं. अब उनके पिता हरजीत सिंह ने एक्टर का हेल्थ अपडेट दिया. उन्होंने कहा कि अभिनेता अब ठीक हो रहे हैं.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोढ़ी की भूमिका निभाने के लिए पॉपुलर हुए टीवी अभिनेता गुरुचरण सिंह को 7 जनवरी, 2025 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई थी. हालांकि कुछ दिनों बाद एक्टर ने एक वीडियो शेयर किया. जिसमें कहा कि वह अब ठीक हैं और उन्हें अब काम करना है. जिससे वह अपनी जिंदगी को अच्छे से जी पाए. अब गुरुचरण के पिता हरजीत सिंह ने एक्टर का हेल्थ अपडेट दिया है.
गुरुचरण सिंह के पिता ने एक्टर का दिया हेल्थ अपडेट
गुरुचरण सिंह के पिता ने न्यूज 18 संग बात करते हुए कहा, “वाहेगुरु की कृपा से, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि वह अब बहुत बेहतर कर रहा है. हाल ही में उन्हें गंभीर कमजोरी के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था, जिससे कुछ समय के लिए उनकी हालत गंभीर हो गई थी. यह हमारे परिवार के लिए बेहद चिंताजनक समय था, लेकिन भगवान के आशीर्वाद और डॉक्टरों के प्रयासों से वह अब खतरे से बाहर हैं. वह फिलहाल घर पर रेस्ट कर रहे हैं और अपनी एनर्जी जुटा रहे हैं, जिससे वह आगे काम कर पाए. गुरुचरण ने अच्छा खाना शुरू कर दिया है और हम सुनिश्चित करते हैं कि उसे ताजा और पौष्टिक भोजन दिया जाए. वह गुरुद्वारे में कुछ शांत पल बिताने को भी प्राथमिकता दे रहे हैं.”
गुरुचरण सिंह जल्द ही पूरी फॉर्म में लौट आएंगे
हरजीत सिंह ने आगे कहा, ”गुरुचरण हमेशा अपने काम के माध्यम से पॉजिटिविटी फैलाने में विश्वास रखते हैं और यह देखकर कि उन्हें कितना प्यार दिया जाता है, वह जल्दी जल्दी ठीक हो रहे हैं. उन्होंने छोटी-छोटी सैर करना शुरू कर दिया है और धीरे-धीरे अपनी दिनचर्या में लौट रहे हैं, लेकिन हम यह सुनिश्चित करने के लिए बहुत सावधानी बरत रहे हैं कि वह खुद पर अत्यधिक दबाव न डालें. हमें उम्मीद है कि समय, आराम और देखभाल के साथ वह अपनी पूरी फॉर्म में लौट आएंगे.”
गुरुचरण सिंह हो गए थे लापता
इससे पहले, उनकी दोस्त भक्ति सोनी ने शेयर किया था कि अभिनेता ने मई 2024 में घर लौटने के बाद से खाना बंद कर दिया था. बता दें कि गुरुचरण सिंह पिछले साल लगभग एक महीने के लिए लापता हो गए थे, जिसने सभी को सकते में डाल दिया था. बाद में पता चला कि वह बिना किसी को बताए आध्यात्मिक एकांतवास पर चले गए थे. गुरुचरण सिंह ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सिंह सोढ़ी की भूमिका निभाई थी.
यह भी पढ़ें- TMKOC: गुरुचरण सिंह को मिली इतने लाख रुपये की डील, क्लोज फ्रेंड बोली- वो लगभग मर रहे हैं…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










