TMKOC : टूट गई जेठालाल और सोढ़ी की दोस्ती, अब शो में नहीं दिखेगा ये किरदार

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Sodhi, Gurucharan Singh : पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले कई सालों से लोगों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो के हर किरदार से लोग एक जुड़ाव महसूस करते हैं. पिछले दिनों खबर आई थी कि सोढ़ी (Sodhi) का किरदार निभा रहे गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) शो छोड़ने का मन बना चुके हैं. वहीं, अब लेटेस्ट रिपोर्ट है कि गुरुचरण सिंह ने शो छोड़ दिया है.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Sodhi, Gurucharan Singh : पॉपुलर टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पिछले कई सालों से लोगों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो के हर किरदार से लोग एक जुड़ाव महसूस करते हैं. पिछले दिनों खबर आई थी कि सोढ़ी (Sodhi) का किरदार निभा रहे गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) शो छोड़ने का मन बना चुके हैं. वहीं, अब लेटेस्ट रिपोर्ट है कि गुरुचरण सिंह ने शो छोड़ दिया है.
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, काफी समय से तारक शो में सोढ़ी का किरदार निभाने वाले गुरुचरण सिंह ने शो छोड़ दिया है. उन्होंने लॉकडाउन के बाद दोबारा शूटिंग शुरू भी नहीं की औऱ ना ही अभी तक शो में नजर आए है.
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ये भी बता रही है कि शाहरुख खान के को-स्टार रहे एक्टर बलविंदर सिंह सूरी को सोढ़ी के किरदार के लिए अप्रोच किया गया है. बता दें कि बलविंदर सिंह फिल्म दिल तो पागल है में बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के दोस्त बने थे. हालांकि अभी तक कुछ भी आधिकारिक तौर पर कहा नहीं गया है.
Also Read: TMKOC: ‘अंजलि भाभी’ से लेकर ‘बबीता जी’ तक, शो के इन किरदारों ने अभी तक नहीं की है शादी
शो में सोढ़ी के किरदार को बेहद पसंद किया जाता है. उनका एनर्जीफुल किरदार और डायलॉग डिलीवरी फैंस को काफी पसंद आती हैं. जेठालाल और सोढ़ी की दोस्ती भी लोगों को भाती है. शो में वह एक पंजाबी रोल प्ले कर रहे हैं और उनकी पत्नी पारसी हैं जिसे वह बेहद प्यार करते हैं. रोशन और सोढ़ी की रोमांटिक केमेस्ट्री भी लोगों को काफी पसंद है.
वहीं, हाल ही में ये खबर आई थी कि अंजली भाभी की भूमिका निभाने वालीं नेहा मेहता आनेवाले दिनों में शो का हिस्सा नहीं होंगी. स्पॉटब्वॉय ने सूत्र के हवाले से लिखा, नेहा मेहता ने अपना निर्माताओं को अपना निर्णय पहले ही बता दिया है. वह अब सेट पर रिपोर्ट नहीं कर रही हैं. कहा तो यह भी जा रहा है अंजली भाभी अब तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अपकमिंग एपिसोड्स में नजर नहीं आएंगी.
Also Read: TMKOC: शो में ‘आयुष्मान खुराना’आ चुके हैं नजर, इस वजह से गोकुलधाम सोसायटी में रखा था कदम
Posted By: Divya Keshri
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




