Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : गणतंत्र दिवस के मौके पर गोकुलधाम सोसाइटी की खास तैयारी, 'अंजली भाभी' ने कही ये बात

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : टीवी के लोकप्रिय शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) लोगों के फेवरेट शोज में से एक है. वैसे तो गोकुलधाम सोसाइटी में हर पर्व औऱ त्योहार बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है, लेकिन इस बार गणतंत्र दिवस का जश्न गोकुलधाम के निवासी शानदार तरीके से मनाने वाले है. इस बारे में शो के कलाकारों की क्या राय है, आपको बताते है.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : टीवी के लोकप्रिय शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) लोगों के फेवरेट शोज में से एक है. वैसे तो गोकुलधाम सोसाइटी में हर पर्व औऱ त्योहार बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है, लेकिन इस बार गणतंत्र दिवस का जश्न गोकुलधाम के निवासी शानदार तरीके से मनाने वाले है. इस बारे में शो के कलाकारों की क्या राय है, आपको बताते है.
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अंजलि मेहता का किरदार निभाने वाली सुनयना फ़ौज़दार का कहना है कि, इस साल मैं गोकुलधाम सोसाइटी में पहला गणतंत्र दिवस मनाने जा रही हूं. सोसाइटी के महिला मंडल के साथ मिलकर हमने कुछ सरप्राइज भी प्लान किया है. मैं तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सभी दर्शकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाए देती हूं.
वहीं, तारक शो के निर्माता असित कुमार मोदी बताते है कि, “मैं सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देता हूं. इस वर्ष हम इस अवसर को थोड़े शांत रीती से मना सकते हैं, लेकिन मन से, हमारी भावना बुलंद होगी क्योंकि इस दिन का हमारे देश के सभी लोगों के लिए बहुत महत्व है. मुझे पता है कि हम अभी भी इस महामारी से उभर नहीं पाए हैं, लेकिन इस से हमने लड़ने का विश्वास और हिम्मत पायी है.
Also Read: हिना खान ने लेटेस्ट फोटोशूट से मचाया इंटरनेट पर हंगामा, सुरभि ज्योति ट्यूब टॉप में दिखीं काफी बोल्ड
सोनू का किरदार निभाने वाली पलक सिंधवानी का कहना है कि, “टप्पू सेना इस साल की गणंतंत्र दिवस की मौज मस्ती में कोई भी कसर बाकि नहीं रखेगी.” बता दें कि सोनू का किरदार अब निधि भानुशाली की जगह पलक सिद्धवानी निभा रही है. पलक सिद्धवानी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से पहले कुछ ऐड फिल्म्स में नजर आ चुकी हैं.
बात करें सुनयना फ़ौज़दार की तो कुछ महीने पहले ही शो में नई अंजली भाभी की इंट्री हुई है. सुनैना सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती है. आये दिन एक्ट्रसे अपनी बोल्ड औऱ बिंदास तसवीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




