ePaper

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पर्पल आउटफिट में 'अंजलि भाभी' ने दिए दिलकश पोज, फैंस बोले- मिलियन डॉलर स्माइल

Updated at : 23 Dec 2021 11:24 AM (IST)
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पर्पल आउटफिट में 'अंजलि भाभी' ने दिए दिलकश पोज, फैंस बोले- मिलियन डॉलर स्माइल

सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की अंजली भाभी यानी सुनैना फौजदार की लेटेस्ट फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही है. पर्पल ड्रेस में वो काफी खूबसूरत लग रही है.

विज्ञापन
undefined

सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की अंजली भाभी यानी सुनैना फौजदार की नयी तसवीर फैंस को काफी पसन्द आ रही है. सुनैना ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिससे आपकी नजर नहीं हटेगी. पर्पल आउटफिट में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत औऱ स्टनिंग लग रही है. शार्ट ड्रेस में उनका अंदाज काफी हटके दिख रहा है.

undefined

सुनैना फौजदार इस ड्रेस में काफी गार्जियस लग रही है. तसवीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, मिलियन डॉलर स्माइल. एक दूसरे यूजर ने लिखा, आपकी खूबसूरती का जवाब नहीं. एक अन्य यूजर ने लिखा, पर्पल कलर आप पर काफी सूट करता है. एक इंस्टा यूजर ने लिखा, आपके लुक्स क्या गजब के है.

undefined

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सुनैना फौजदार की पिछले साल ही इंट्री हुई हैं. शो में पहले ये किरदार नेहा मेहता निभाती थी. नेहा शो के साथ एक लंबे समय से जुड़ी हुई थी और उनके शो छोड़ने पर सुनैना की इंट्री हुई थी. हालांकि फैंस ने सुनैना का शो में दिल खोलकर स्वागत किया और उन्हें इस रोल के लिए अपना भी लिया.

undefined

सुनैना फौजदार सोशल मीडिया पर अपनी बेहद ग्लैमरस फोटोज शेयर करती रहती हैं. एक्ट्रेस बिकिनी और पूल फोटोज शेयर करने से भी नहीं कतराती. पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस ने कुणाल भांबवानी से शादी की है. कुणाल एक बिजनेसमैन हैं. दोनों 4 साल तक रिलेशनशिप में थे और फिर शादी की. एक्ट्रेस पति संग पिक्स शेयर करती रहती है.

undefined

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुनैना फौजदार को तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में एक दिन के लिए करीब 25 हजार रुपए लेती है. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनका सपना है कि वो कभी ऑनस्क्रीन साड़ी पहनकर बारिश में डांस करें. बता दें कि वो वह राजा की आयेगी बारात, कुबूल है, रहना है तेरी पलकों के छांव में, सीआईडी, सावधान इंडिया जैसे शोज में काम कर चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola