Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के 17 साल हुए पूरे, सक्सेस पार्टी में कुछ यूं पहुंचे जेठालाल, माधवी भाभी और बबीता जी, Video

Published by : Ashish Lata Updated At : 26 Jul 2025 10:06 AM

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah 17 years anniversary bash

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने धमाकेदार टीआरपी बटोरते हुए फाइनली 17 साल पूरे कर लिए हैं. इसी सफलता का जश्न मनाने के लिए नीला फिल्म प्रोडक्शंस ने एक शानदार पार्टी रखी. जिसमें बबीता जी, अय्यर से लेकर जेठालाल, माधवी भाभी, पोपटलाल, असित कुमार मोदी, गोगी, मेहता साहब और सोढ़ी जैसे कलाकार पहुंचे.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: भारतीय टेलीविजन के सबसे लंबे समय तक चलने वाले सिटकॉम में से एक तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने 17 साल पूरे कर लिए हैं. इसी सफलता को एंजॉय करने के लिए मेकर्स ने बीते दिनों एक स्पेशल पार्टी रखी, जिसमें स्टारकास्ट काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आए. जेठालाल से लेकर माधवी भाभी और बबीता जी अपने रील पार्टनर नहीं बल्कि रियल पार्टनर संग दिखाई दिए.

जेठालाल इस शख्स संग पहुंचे

जेठालाल तारक मेहता का उल्टा चश्मा की सक्सेस पार्टी में अपनी पत्नी संग पहुंचे. एक्टर ऑफ व्हाइट चेक शर्ट में कमाल के लग रहे थे. शो की सफलता की खुशी साफ उनके चेहरे पर देखी जा सकती है. इसी बीच बबीता जी के नाम से मशहूर खूबसूरत मुनमुन दत्ता ने सफेद शर्ट और शॉर्ट स्कर्ट में बेहद खूबसूरत अंदाज में सालगिरह के जश्न की शोभा बढ़ाई. उन्होंने अपनी मां के साथ कार्यक्रम में शानदार एंट्री की.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की सफलता पर खुश दिखे असित कुमार मोदी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता असित कुमार मोदी शो की 17वीं सालगिरह मनाते हुए बेहद खुश दिखे. पिछले चार हफ्तों से लगातार टीआरपी चार्ट में टॉप पर चल रहे शो ने उनकी खुशी दोगुनी कर दी. उन्होंने रेड कार्पेट पर अपने कलाकारों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं.

माधवी भाभी स्टाइलिश लुक में आए नजर

माधवी भाभी उर्फ सोनालीका जोशी ने सालगिरह की पार्टी के लिए अपना इंडियन अवतार छोड़कर व्हाइट गाउन पहना. अभिनेत्री बेहद खूबसूरत लग रही थीं और अपने रियल लाइफ हसबैंड संग पोज दे रही थी. शो की 17वीं सालगिरह के जश्न के रेड कार्पेट पर, सचिन श्रॉफ, समय शाह और तनुज महाशब्दे के बीच की दोस्ती साफ दिखाई दी, जिससे एक-दूसरे के प्रति उनका सच्चा स्नेह दिखा. तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनू भिड़े का किरदार निभाने वाली खुशी माली ने इस समारोह में अपने शानदार लुक से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. पुराने गोली यानी कुश शाह भी पहुंचे थे. वह भी काफी खुश दिखाई दे रहे थे.

यह भी पढ़ें- Saiyaara: श्रद्धा कपूर को हुई सैयारा से आशिकी… ब्लॉकबस्टर फिल्म का रिव्यू करते हुए लिखा, इसे 5 बार देख…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola