आदित्य सिंह राजपूत के बारे में बात करते हुए छलका एक्ट्रेस Sweety Walia का दर्द, बोली- आखिरी मैसेज में उसने...
Published by : Divya Keshri Updated At : 23 May 2023 9:03 AM
आदित्य सिंह राजपूत की दोस्त स्वीटी वालिया ने इंस्टा स्टोरी पर आदित्य संग फोटो पोस्ट किया है. पोस्ट में स्वीटी ने लिखा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा. उनकी मौत से वो बुरी तरह टूट गई.
टीवी एक्टर और कास्टिंग डायरेक्टर आदित्य सिंह राजपूत (Aditya Singh Rajput) की मौत से उनके चाहने वाले काफी हैरान है. आदित्य की उम्र सिर्फ 32 साल थी. एक्टर अपने घर के बाथरूम में पाए गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत बता दिया. आदित्य के निधन पर उनकी करीबी दोस्त स्वीटी वालिया ने उनका आखिरी मैसेज शेयर किया है.
आदित्य सिंह राजपूत की दोस्त स्वीटी वालिया ने कही ये बात
आदित्य सिंह राजपूत की दोस्त स्वीटी वालिया ने इंस्टा स्टोरी पर आदित्य संग फोटो पोस्ट किया है. पोस्ट में स्वीटी ने लिखा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा. उनकी मौत से वो बुरी तरह टूट गई. वहीं, स्वीटी ने आज तक से बात करते हुए कहा, “आदित्य के साथ मेरी दोस्ती बहुत गहरी है. वह इतना खुशमिजाज लड़का था, वह अपने से बड़े लोगों को बहुत सम्मान देता था. उसकी मौत की खबर ने मुझे तोड़ दिया है.”
https://www.instagram.com/p/CrqjLCpKFRO/
स्वीटी ने शेयर किया आदित्य का आखिरी मैसेज
स्वीटी ने आदित्य सिंह राजपूत के आखिरी मैसेज के बारे में बताते हुए कहा, कुछ दिन पहले उसका संदेश मिला. मुझे चोट लग गई थी और वह मुझे वॉयस मैसेज भेज रहा था. उसने कहा था, कोई नहीं कहता कि तुम्हें चोट लगी है, तुम ठीक हो जाओगी. उसका आखिरी मैसेज था, जल्दी घर आ जाओ.. मैं तुम्हें मैगी खिलाऊंगा.” उन्होंने आगे कहा, “मुझे अब भी उम्मीद है कि यह खबर झूठी है. मुझे विश्वास नहीं हो रहा.”
https://www.instagram.com/p/CrXt-BRBcUn/
आदित्य के एक दोस्त ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि हो सकता है कि टीवी अभिनेता की मौत दिल का दौरा पड़ने या उनके बाथरूम के फर्श पर गिरने के बाद हुई हो. ड्रग्स ओवरडोज की वजह से उसकी मौत नहीं हो सकती. साथ ही कहा कि, “पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है और हम सभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं.”
Also Read: Aditya Singh Rajput के दोस्त ने किया खुलासा, बताया- इस वजह से हुई आदित्य की मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










