Aditya Singh Rajput के दोस्त ने किया खुलासा, बताया- इस वजह से हुई आदित्य की मौत

Updated:
विज्ञापन
Aditya Singh Rajput के दोस्त ने किया खुलासा, बताया- इस वजह से हुई आदित्य की मौत

टीवी एक्टर आदित्य सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं रहे. 32 साल की उम्र में एक्टर की मौत हो गई. उनके दोस्त ने बड़ी बात कह दी है. उनके दोस्त के मुताबिक उनकी मौत ड्रग्स के ओवरडोज की वजह से नहीं हुई है.

विज्ञापन

टीवी एक्टर और कास्टिंग डायरेक्टर आदित्य सिंह राजपूत(Aditya Singh Rajput) की 32 साल की उम्र में मौत हो गई. आदित्य ने कई शोज में काम किया था. उन्होंने लोकप्रियता रियलिटी शो स्प्लिट्सविला 9 से हासिल किया था. कहा जा रहा है कि एक्टर की मौत ड्रग्स के ओवरडोज की वजह से हुई. हालांकि अब उनके दोस्त ने बड़ी बात कह दी है. उनके दोस्त के मुताबिक उनकी मौत ड्रग्स के ओवरडोज की वजह से नहीं हुई है.

आदित्य सिंह राजपूत के दोस्त ने कही ये बात

आदित्य सिंह राजपूत मौत से एक दिन पहले दोस्तों संग पार्टी कर रहे थे. आदित्य के एक दोस्त ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि हो सकता है कि टीवी अभिनेता की मौत दिल का दौरा पड़ने या उनके बाथरूम के फर्श पर गिरने के बाद हुई हो. ड्रग्स ओवरडोज की वजह से उसकी मौत नहीं हो सकती. साथ ही कहा कि, “पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है और हम सभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं.”

400 से ज्यादा ऐड में आदित्य ने किया था काम

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, आदित्य सिंह राजपूत ने 400 से अधिक विज्ञापनों में अभिनय किया है और हाल ही में वेब सीरीज पॉइज़न में नजर आए थे. आदित्य प्यार तूने क्या किया, ये है आशिकी, कोड रेड और आहट, आवाज़ सीज़न 9, बैड बॉय सीज़न 4 जैसी कई परियोजनाओं का हिस्सा रहे हैं. बता दें कि इंस्टा पर उन्हें 520K लोग फॉलो करते है. उन्होंने 1,517 पोस्ट किया था.

Also Read: Entertainment News Live: RRR एक्टर रे स्टीवेनसन का निधन, फिल्म में निभाई थी खलनायक ब्रिटिश गवर्नर की भूमिका

पुलिस ने दी ये जानकारी

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 33 वर्षीय आदित्य की पिछले कुछ दिनों से कथित रूप से तबीयत ठीक नहीं थी और वह आज दोपहर ओशिवारा इलाके में स्थित अपने अपार्टमेंट के बाथरूम में गिर पड़े. उन्होंने बताया कि अभिनेता की घरेलू सहायिका ने उन्हें ज़मीन पर पड़े देखा और इमारत के सुरक्षा गार्ड को सूचित किया जिसके बाद उन्हें नज़दीक के अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. (भाषा इनपुट के साथ)

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola