Swara Bhasker Love Story: प्रोटेस्ट से प्यार तक... जानें स्वरा-फहाद की लव स्टोरी में क्या था उमर खालिद का रोल?
स्वरा भास्कर, फहाद और उमर खालिद, फोटो- इंस्टाग्राम
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और फहाद अहमद की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों को मिलाने के पीछे असली हाथ किसका था? एक प्रोटेस्ट, एक अनजाना नंबर और उमर खालिद की वो सलाह जिसने दोनों की जिंदगी बदल दी. पढ़िए इस अनोखी लव स्टोरी की पूरी दास्तान.
Swara Bhasker Love Story: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और उनके पति फहाद अहमद की प्रेम कहानी एक बार फिर चर्चा में है. दोनों की मुलाकात, दोस्ती और फिर शादी तक का सफर काफी दिलचस्प रहा है. अब उनकी लव स्टोरी से जुड़ी एक खास बात सामने आई है कि इस रिश्ते में उमर खालिद ने भी अहम भूमिका निभाई थी. आखिर कैसे शुरू हुई स्वरा और फहाद की कहानी और कैसे दोस्ती प्यार में बदल गई, आइए जानते हैं.
उमर खालिद ने निभाई थी दोनों को मिलाने में भूमिका
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और फहाद अहमद की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. दोनों की मुलाकात नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई थी. उस वक्त शायद ही दोनों ने सोचा होगा कि एक फोन कॉल से शुरू हुई बातचीत आगे चलकर शादी तक पहुंच जाएगी. अब फहाद ने एक पॉडकास्ट में खुलासा किया है कि उनकी और स्वरा की लव स्टोरी में उमर खालिद ने अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने ही स्वरा का नंबर देकर फहाद को फोन करने के लिए कहा था.

उन्होंने बताया कि उमर खालिद उनके अच्छे दोस्त हैं. एक दिन उमर ने उन्हें स्वरा का नंबर दिया और कहा कि वह उन्हें फोन करें. इस तरह उमर खालिद दोनों के बीच संपर्क की वजह बने. स्वरा ने भी इस बात को स्वीकार किया कि उमर ही वह शख्स थे, जिन्होंने उन्हें और फहाद को मिलवाया था. एक्ट्रेस ने उन्हें अपनी प्रेम कहानी का 'क्यूपिड' बताया.
एक फोन कॉल से शुरू हुई थी बातचीत
फहाद ने बताया कि उमर की सलाह मानकर उन्होंने स्वरा को फोन किया. उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि शादी के तीन साल बाद भी स्वरा उनके फोन का जवाब देने में कभी-कभी देर करती हैं, लेकिन पहली बार उन्होंने कुछ ही रिंग में कॉल उठा लिया था.
वहीं, स्वरा ने बताया कि वह आमतौर पर अनजान नंबरों से आने वाले फोन का जवाब नहीं देती हैं. हालांकि, उस वक्त वह सीएए के खिलाफ चल रहे आंदोलन में सक्रिय थीं. ऐसे में आंदोलन से जुड़े लोगों के फोन और संदेशों का जवाब देना उनके लिए जरूरी था. स्वरा के मुताबिक, इसी वजह से उन्होंने फहाद का फोन उठाया या उनके मैसेज का जवाब दिया. दोनों के बीच बातचीत हुई और फहाद ने उन्हें 19 तारीख को होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने के लिए इनवाइट किया.
फरवरी 2023 में की शादी
स्वरा भास्कर ने फरवरी 2023 में सोशल मीडिया पर अपनी शादी की जानकारी साझा की थी. उन्होंने बताया कि फहाद ही वह शख्स हैं, जिनके साथ उन्होंने अपना जीवन बिताने का फैसला किया है.
दोनों ने 16 फरवरी 2023 को स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत अपनी शादी रजिस्टर कराई थी. इस खास मौके पर उनके परिवार और करीबी लोग मौजूद थे.
शादी के बाद सितंबर 2023 में दोनों एक बेटी के माता-पिता बने. उन्होंने अपनी बेटी का नाम राबिया रखा. इस तरह विरोध प्रदर्शन के दौरान शुरू हुई दोस्ती ने एक परिवार का रूप ले लिया.
कौन हैं फहाद अहमद?
फहाद अहमद राजनीति से जुड़े हैं और छात्र आंदोलन के जरिए चर्चा में आए थे. वह टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) के छात्र संघ के महासचिव रह चुके हैं. छात्रवृत्ति से जुड़े मुद्दे पर छात्रों के आंदोलन में भी उन्होंने हिस्सा लिया था.
बाद में उन्होंने समाजवादी पार्टी की युवा इकाई में महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली. साल 2024 में वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) में शामिल हुए और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भी हिस्सा लिया.
ये भी पढ़ें: राम मंदिर फैसले से निराश थीं स्वरा भास्कर, आमिर, सलमान और शाहरुख को मैसेज कर कही थी ये बात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए