ePaper

सुरभि चंदना ने पिंक लहंगे में कराया ग्लैमरस फोटोशूट, 'नागिन' एक्ट्रेस की अदाओं पर दिल हार बैठे फैंस, PHOTOS

Updated at : 06 Dec 2021 5:04 PM (IST)
विज्ञापन
सुरभि चंदना ने पिंक लहंगे में कराया ग्लैमरस फोटोशूट, 'नागिन' एक्ट्रेस की अदाओं पर दिल हार बैठे फैंस, PHOTOS

टीवी अभिनेत्री सुरभि चंदना अपने ग्लैमरस फोटोशूट की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं. इन तसवीरों में वो बेबी पिंक कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं.

विज्ञापन
undefined

टीवी अभिनेत्री सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) अपने ग्लैमरस फोटोशूट की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं. इन तसवीरों में वो बेबी पिंक कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. उन्होंने इसके साथ डीप नेकलाइन वाली चोली पहनी है जो उनके लुक को और स्टाइलिश दिखा रहा है. सुरभि ने इसके साथ हैवी ईयररिंग्स और नथ पहनी हैं.

undefined

सुरभि ने इन तसवीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, आइए आप कहां जायेंगे, ये नजर लौट के फिर आयेगी. इसके साथ ही उन्होंने लिखा, इसके अलावा नहीं, मैं शादी नहीं कर रही हूं. उनकी तसवीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. उनका एथनिक लुक फैंस का दिल चुरा रहा है. वैसे सुरभि ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न दोनों आउटफिट्स को अच्छे से कैरी करना जानती हैं.

undefined

सुरभि की तसवीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, आप मेरी जान लेना चाहती हो क्या इस लुक से. एक और यूजर ने लिखा, आपको किसी की नजर न लगे. एक और यूजर ने लिखा, आप इतने खूबसूरत कैसे हो यार. एक और यूजर ने लिखा, हमारी नजर तो आपसे कभी हटती ही नहीं. एक और यूजर ने लिखा, कितनी क्यूट लग रही हो आप.

undefined

‘इश्‍कबाज’ सीरियल से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) टीवी जगत का जाना-पहचाना चेहरा है. सुरभि ने कॉलेज के वक्त से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी. उन्होंने सबसे पहले सब टीवी के पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा से शुरुआत की थी.

undefined

शो में उन्हें एक छोटा सा रोल मिला था. लेकिन इस शो के मेकर्स उन्हें शो से रिप्लेस करने वाले थे क्योंकि उन्हें लाइन्स याद नहीं हो रही थी. ऐसा खुलासा खुद एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने किया था. उन्हें एकता कपूर के शो नागिन से भी खासा लोकप्रियता मिली. उन्होंने बानी के किरदार से लोगों का दिल जीता था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola