ePaper

सुरभि चंदना ने कराया ग्लैमरस फोटोशूट, इंटरनेट पर वायरल हो रही इन तसवीरों पर आया फैंस का दिल

Updated at : 18 Jul 2021 5:51 PM (IST)
विज्ञापन
सुरभि चंदना ने कराया ग्लैमरस फोटोशूट, इंटरनेट पर वायरल हो रही इन तसवीरों पर आया फैंस का दिल

Surbhi Chandna Glamorous Photoshoot : टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) ने अपनी एक्टिंग के अलावा हमेशा ही अपने स्टाइल सेंस से भी फैंस को हैरान किया है. वो सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अपनी ग्लैमरस (Surbhi Chandna Glamorous Photoshoot) और खूबसूरत तसवीरें शेयर करती रहती हैं.

विज्ञापन

Surbhi Chandna Glamorous Photoshoot : टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) ने अपनी एक्टिंग के अलावा हमेशा ही अपने स्टाइल सेंस से भी फैंस को हैरान किया है. वो सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अपनी ग्लैमरस (Surbhi Chandna Glamorous Photoshoot) और खूबसूरत तसवीरें शेयर करती रहती हैं. उनकी अदाएं फैंस को दीवाना बना जाती हैं. सुरभि की अब कुछ तसवीरें वायरल हो रही हैं जिसमें उनका अंदाज देखने लायक है. इन तसवीरों पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं और उन्हें सबसे खूबसूरत बता रहे हैं.

इन तसवीरों को शेयर करते हुए सुरभि चंदना ने कैप्शन में लिखा, जब आप होते हैं तो आप सबसे ज्यादा चमकते हैं. इन तसवीरों में उन्होंने ब्राउन कलर के स्टाइलिश टॉप में नजर आ रही हैं और कलरफुल पैंट से अपने लुक को कंप्लीट किया है. उन्होंने ओपन हेयर से अपने लुक को कंप्लीट किया है. एक्ट्रेस ने व्हाइट हाई हिल्स पहने हैं जो उनके लुक को और ग्लैमरस बना रहा है.

https://www.instagram.com/p/CRdmiavrKtT/?

सुरभि चंदना की तसवीर पर कमेंट करते हुए लिखा, क्या खूब लगती हो… बड़ी सुंदर दिखती हो. एक और यूजर ने लिखा, वाऊ आप बेहद खूबसूरत हैं. आपकी आंखें काफी अलग लग रही हैं. एक और यूजर ने लिखा, आप हमेशा से खूबसूरत लगती हैं.

गौरतलब है कि ‘इश्‍कबाज’ सीरियल से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सुरभि चंदना टीवी जगत का जाना-पहचाना चेहरा है. सुरभि ने कॉलेज के वक्त से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी. उन्होंने सबसे पहले सब टीवी के पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा से शुरुआत की थी. शो में उन्हें एक छोटा सा रोल मिला था. लेकिन इस शो के मेकर्स उन्हें शो से रिप्लेस करने वाले थे क्योंकि उन्हें लाइन्स याद नहीं हो रही थी. ऐसा खुलासा खुद एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने किया था.

Also Read: Minissha Lamba के इस बिजनेसमैन को कर रही हैं डेट, जानें कौन हैं आकाश मलिक?

वर्कफ्रंट की बात करें, सुरभि चंदना को कुछ तो है: नागिन एक नए रंग में शो में देखा गया था जो इस साल की शुरुआत में रिलीज़ हुई थी. बीते दिनों नागिन शो को हिस्‍सा बनने को लेकर सुरभि चंदना ने प्रभात खबर से खास बातचीत में कहा था,’ सच कहूं तो मैं शुरुआत में तैयार नहीं थी. मुझे फ़ोन आया कि नागिन की कास्टिंग चल रही है. मैंने उन्हें कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैं तैयार हूं. मैंने सोचा था कि संजीवनी के बाद ओटीटी पर कुछ करूँगी. वेब सीरीज के लिए बाकी लोगों के साथ बातचीत चल रही थी लेकिन शायद नागिन मेरी किस्मत में था. मुझे कुछ दिन बाद फिर नागिन की टीम का फ़ोन आया कि इस बार कांसेप्ट अलग है कहानी भी अलग होगी. आप फिट बैठोगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola