इस शख्स ने सुरभि चंदना को गुलाब देकर किया प्रपोज! वायरल हुआ एक्ट्रेस का ये अनसीन वीडियो

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jan 2022 3:23 PM

विज्ञापन

टीवी की जानीमानी एक्ट्रेस सुरभि चंदना किसी पहचान की मोहताज नहीं है. अभिनेत्री ने कई हिट शो में पर्दे पर अपने शानदार अभिनय से अपने प्रशंसकों को हैरान किया है.

विज्ञापन

टीवी की जानीमानी एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) किसी पहचान की मोहताज नहीं है. अभिनेत्री ने कई हिट शो में पर्दे पर अपने शानदार अभिनय से अपने प्रशंसकों को हैरान किया है. इसके साथ ही उनका फैनबेस हर दिन मजबूत होता गया और उनका इंस्टा फैम यह सब साबित करता है. अब उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक फैन उन्हें प्रपोज करता नजर आ रहा है.

इस वीडियो को शैलेश पांडेय नामक शख्स ने अपने इंस्टा पेज पर शेयर किया है. वो सुरभि को गुलाब देकर प्रपोज करते दिख रहे हैं. एक्ट्रेस मुस्कुराती हुए गुलाब थामती दिख रही हैं. इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, आपदोनों अच्छे लग रहे हैं साथ में. एक और यूजर ने लिखा, ये बहुत क्यूट हैं. वहीं यूजर्स इस वीडियो में आग और दिल वाला इमोजी शेयर कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/reel/CYv09Kqp37g/?

बता दें सुरभि चंदना सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी खूबसूरत और दिलकश तसवीरें शेयर करती रहती हैं. एक्ट्रेस सीरियल ‘इश्कबाज’, ‘नागिन 5’ और ‘कुबूल है’ जैसे शोज के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस पॉपुलर कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में भी नजर आ चुकी है. वहीं, नागिन एक्ट्रेस अपनी ग्लैमरस फोटोशूट से इंटरनेट का पारा बढ़ाती रहती है.

सुरभि चंदना ने नागिन 5 से भी खासा लोकप्रियता हासिल की लेकिन वो एक समय इस शो में काम नहीं करना चाहती थीं. प्रभात खबर से खास बातचीत में उन्होंने कहा था,सच कहूं तो मैं शुरुआत में तैयार नहीं थी. मुझे फ़ोन आया कि नागिन की कास्टिंग चल रही है. मैंने उन्हें कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैं तैयार हूं. मैंने सोचा था कि संजीवनी के बाद ओटीटी पर कुछ करूँगी. वेब सीरीज के लिए बाकी लोगों के साथ बातचीत चल रही थी लेकिन शायद नागिन मेरी किस्मत में था.

Also Read: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लंच डेट पर पहुंचे, व्हाइट शॉर्ट ड्रेस में बेहद ग्लैमरस दिखीं एक्ट्रेस, VIDEO

उन्होंने आगे कहा था, इतनी बड़ी फ्रेंचाइजी है. उससे जुड़ी जिम्मेदारी भी बहुत बड़ी है क्या मैं सही हूं. क्या मैं कर पाऊंगी. क्या फंतासी जॉनर में मैं फिट बैठूंगी. ये सब मेरे जेहन में चल रहा था.जब आपकी टीम आपको लेकर कॉन्फिडेंस होती है.पॉजिटिव होती है तो थोड़ा सा आसान हो जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola