ePaper

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लंच डेट पर पहुंचे, व्हाइट शॉर्ट ड्रेस में बेहद ग्लैमरस दिखीं एक्ट्रेस, VIDEO

Updated at : 16 Jan 2022 2:11 PM (IST)
विज्ञापन
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लंच डेट पर पहुंचे, व्हाइट शॉर्ट ड्रेस में बेहद ग्लैमरस दिखीं एक्ट्रेस, VIDEO

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं.

विज्ञापन

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं. हाल ही में इस कपल के ब्रेकअप की खबरों ने प्रशंसकों का ध्यान खींचा, जिसके बाद अर्जुन कपूर ने अपनी लेडी लव के साथ तसवीर शेयर कर ऐसी अफवाहों पर विराम लगाया. अब दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बार मलाइका अरोड़ा लाइमलाइट चुराने में कामयाब हुईं.

इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा व्हाइट शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं. डीप नेक आउटफिट उनके लुक को और ग्लैमरस दिखा रहा है. वो ओपन हेयर लुक में दिख रही हैं. उन्होंने ब्लैक हाई हिल्स बूट्स से अपने इस लुक को पूरा किया. वो अपने अपार्टमेंट से निकलती नजर आ रही हैं. इस वीडियो को विरल भयानी ने शेयर किया है. वहीं अर्जुन कपूर भी लाइट ब्लू हुडी में दिख रहे हैं. कैप्शन के अनुसार दोनों लंच डेट के लिए रवाना हो रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CYyHO4klIWv/

ब्रेकअप की खबरों के बाद अर्जुन कपूर ने एक तसवीर शेयर करते हुए लिखा था, ‘अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं है. सुरक्षित रहें. खुश रहो. लोगों के लिए मंगल कामना. तुम लोगों से प्यार.’ इस तसवीर में कपल मिरर- सेल्फी लेते दिखे थे. इसके बाद मलाइका अरोड़ा ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर इससे जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया था.

उन्होंने पोस्ट में लिखा था, “नहीं, क्या सच में. 40 की उम्र में अगर आपको प्यार मिलता है तो इस चीज को नॉर्मलाइज करें. 30 की उम्र में नई सपने देखने और नई चीजों की चाह रखने को लेकर नॉर्मलाइज करें. 50 की उम्र में आप अपने जीवन का उद्देश्य पा सकते हैं या ढूंढ सकते हैं, इस चीज को भी नॉर्मलाइज करें. लाइफ 25 की उम्र में खत्म नहीं हो जाती. इस तरह से एक्ट करना बंद करो और लाइफ में अपनी सोच को बड़ा करो.”

Also Read: रांची के निशांत के डायरेक्शन में हुआ महेंद्र सिंह धोनी का ऐड शूट,ऑटोग्राफ मांगने पर माही ने कही ये बात

गौरतलब है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले चार सालों से एकदूसरे के साथ हैं. कुछ समय पहले ही अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया था. इसके बाद से अक्सर दोनों कई मौकों पर साथ देखे जाते हैं. ये कपल सोशल मीडिया पर एकदूसरे के प्यार दिखाने से कभी नहीं कतराता.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola