ePaper

नए घर में शिफ्ट हुईं Sunny Leone, पति डेनियल की गोद में किया गृह प्रवेश

Updated at : 15 Jul 2021 8:37 AM (IST)
विज्ञापन
नए घर में शिफ्ट हुईं Sunny Leone, पति डेनियल की गोद में किया गृह प्रवेश

Sunny Leone shares pics as she moves into new home with husband Daniel Weber: सनी लियोन ने अपने परिवार की कई तस्वीरें शेयर की एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ नए घर में चले गए थे. सनी, उनके पति डेनियल वेबर और उनके तीन बच्चों - बेटी निशा, और बेटों नूह और आशेर - ने भी फर्श पर पिज्जा पार्टी का आनंद लिया. सोशल मीडिया पर सनी लियोन ने अपने नए आशियाने की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं. जो वाकई शानदार है.

विज्ञापन

सनी लियोन ने अपने परिवार की कई तस्वीरें शेयर की एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ नए घर में चले गए थे. सनी, उनके पति डेनियल वेबर और उनके तीन बच्चों – बेटी निशा, और बेटों नूह और आशेर – ने भी फर्श पर पिज्जा पार्टी का आनंद लिया. सोशल मीडिया पर सनी लियोन ने अपने नए आशियाने की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं. जो वाकई शानदार है.

इस तरह किया गृहप्रवेश

सनी लियोन ने अपने नए घर में शानदार तरीके से एंट्री ली. उन्होंने गृह प्रवेश पति डेनियल की गोद में किया. इस तस्वीर को शेयर करते हुए सनी ने लिखा है – भारत में अपनी जिंदगी का एक नया अध्याय शुरू हो गया है. मुझे घर और जिंदगी से बहुत प्यार है और अपने तीन बच्चों के साथ ये नया घर केक पर आइसिंग की तरह है. एक तस्वीर में सनी पति डेनियल और बच्चों के साथ नए घर में पिज्जा खाते हुए नजर आ रही हैं. और पीछे लगी बड़ी सी खिड़की से आप बाहर का शानदार नजारा भी देख सकते हैं.

https://www.instagram.com/p/CRTpBkSjbjk/

शादी के पूरे हुए 10 साल

सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर (Daniel Weber) की शादी को 10 साल पूरे हो गए हैं. वे अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर एक्टिव सनी अक्सर अपनी फैमिली के साथ तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं.

https://www.instagram.com/p/CQVfcUHjOKT/

अपने बंगले के कारण चर्चा में सनी लियोनी

सनी ने 28 मार्च, 2021 को 16 करोड़ रुपए में फ्लैट खरीदा है. ये प्रॉपर्टी सनी ने अपने असली नाम यानी करणजीत कौर वोहरा के नाम से खरीदी है. खबर के अनुसार, सनी लियोनी हाल ही में मुंबई के अंदर सुपर लग्‍जरी अपार्टमेंट की मालकिन बन गई हैं. सनी का ये घर अंधेरी वेस्ट के अटलांटिस नाम की बिल्डिंग में 12 वीं मंजिल पर स्थित है. इस 5BHK अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 3,967 वर्गमीटर है. इस अपार्टमेंट में तीन कार पार्किंग स्लॉट हैं। इस घर के लिए सनी ने 48 लाख रुपए का स्टांप शुल्क अदा किया है.

https://www.instagram.com/p/CPuvu5YjpJM/

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola