Lahore 1947 में आमने-सामने होंगे सनी देओल और करण देओल, बाप-बेटे की जोड़ी मचाएगी धूम

Published by : Ashish Lata Updated At : 15 Mar 2024 2:36 PM

विज्ञापन

Lahore 1947: सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल, आमिर खान की अगली फिल्म लाहौर 1947 में मुख्य भूमिका निभाएंगे. राजकुमार संतोषी ने इस बात को कंफर्म कर दिया है. ये पहला मौका होगा जब बाप-बेटे की जोड़ी एक साथ दिखाई देंगे.

विज्ञापन

Lahore 1947: निर्देशक राजकुमार संतोषी की अपकमिंग फिल्म लाहौर 1947 को लेकर हर दिन कई तरह के अपडेट्स सामने आते हैं. अब इस मूवी में सनी देओल की बेटे करण देओल की एंट्री हो गई है. जी हां आपने सही पढ़ा.

ऐसा पहली बार होगा जब बाप-बेटे की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ दिखाई देगी. करण को टीम में शामिल करने के बारे में बात करते हुए, राजकुमार संतोषी ने कहा, “जब भी मैं करण से सनी के घर या कार्यालय में मिला, मैंने हमेशा उनमें एक उर्जा देखा.”

उन्होंने कहा, फिर मैंने आमिर से बात की और उन्होंने भी ऑडिशन देने के लिए हां कह दिया और वह अच्छे अंक लेकर आए. मुझे पूरा विश्वास है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे और हमारे समय के सबसे गतिशील अभिनेताओं में से एक सनी देओल के खिलाफ खड़े होंगे. वह उनके सामने मजबूती से खड़े रहेंगे.”

राजकुमार संतोषी ने कहा, लाहौर 1947 में सनी देओल और करण के आमने-सामने कई शॉर्ट्स मिलेंगे. दोनों के कई सीन्स साथ में होंगे. दर्शकों को वाकई में मजा आने वाला है.

Also Read- Lahore 1947 में सनी देओल के अलावा और कौन-कौन? यहां जानिए स्टारकास्ट की पूरी लिस्ट

राजकुमार संतोषी ने करण देओल को कास्ट करने पर सनी देओल के रिएक्शन के बारे में बात करते हुए कहा, “वह बहुत खुश थे. सनी और मैंने घातक और दामिनी जैसी कुछ बहुत अच्छी फिल्में की हैं. इसलिए, एक निर्देशक के रूप में उन्हें मेरे अभिनेताओं से अच्छा प्रदर्शन कराने की मेरी क्षमताओं पर भरोसा और विश्वास है.

निर्देशक ने कहा, ”करण की प्रतिभा और क्षमता को दर्शकों के सामने लाना जरूरी है, इसलिए सनी काफी खुश थे. करण बहुत मेहनती और ईमानदार हैं. मुझे विश्वास है कि वह उम्मीदों पर खरा उतरेंगे. वह गर्व से अपने पिता और दादा (अभिनेता, धर्मेंद्र) का नाम आगे बढ़ाएंगे.”

लाहौर 1947 के साथ, प्रीति जिंटा भी फिल्मों में वापसी कर रही हैं. फिल्म में सनी पाजी के साथ शबाना आजमी, और मोना सिंह मौजूद है. अब अभिनेता अभिमन्यु सिंह, जो गुलाल में अपनी प्रतिष्ठित भूमिका के लिए जाने जाते हैं, लाहौर: 1947 के कलाकारों में शामिल हो गए हैं.

सनी देओल ने पिछले साल गदर 2 से बड़ी सफलता का स्वाद चखा. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की. गदर 2 की सक्सेस पार्टी में से एक में तीनों खान ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. पार्टी में आमिर खान ने भी सनी देओल को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी.

Also Read- Lahore 1947: सनी देओल की फिल्म लाहौर 1947 में Mirzapur के इस किरदार की हुई एंट्री, निभाएंगे ये रोल

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola