Lahore 1947: सनी देओल की फिल्म लाहौर 1947 में Mirzapur के इस किरदार की हुई एंट्री, निभाएंगे ये रोल
Published by : Divya Keshri Updated At : 23 Feb 2024 4:28 PM
Lahore 1947: सनी देओल गदर 2 के बाद अब फिल्म ‘लाहौर 1947’ में नजर आएंगे. अब इसमें एक और एक्टर की एंट्री हो गई है, जिसमें वो अहम रोल प्ले करेंगे.

Lahore 1947:फिल्म ‘लाहौर 1947’ को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसे राजकुमार संतोषी डायरेक्ट करेंगे. इसमें सनी देओल के अपोजिट प्रीति जिंटा नजर आएंगी.

‘लाहौर 1947’ में एक और एक्टर की एंट्री हो गई है और उनका नाम अली फजल है. जी हां, अली इस फिल्म के साथ जुड़ गए है. अली मूवी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

अली फजल इन दिनों मिर्जापुर 3 को लेकर चर्चा में है. इस सीरीज में वो गुड्डू पंडित का किरदार निभाते है. कहा जा रहा है कि तीसरा सीजन इसी साल रिलीज होने वाला है.

अली फजल बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपने एक्टिंग स्किल्स से ऑडियंस को इम्प्रेस कर चुके हैं. वह सबसे पसंदीदा कॉमेडी फ्रेंचाइजी फुकरे 3 में जफर भाई के रूप में भी लोगों के दिलों में अपनी जगह बना चुके है.

राजकुमार संतोषी की निर्देशिन में बनने वाली फिल्म ‘लाहौर 1947’ से पिछले दिनों एक्टर अभिमन्यु सिंह से जुड़े थे. अभिमन्यु सूर्यवंशी, ढोल, गोलियों की रासलीला राम-लीला जैसे फिल्मों में काम कर चुके है.

फिल्म ‘लाहौर 1947’ अभिमन्यु सिंह विलेन का किरदार निभाएंगे. इसके अलावा इसमें शबाना आजमी और मोना सिंह भी है. बता दें कि मूवी की शूटिंग 12 फरवरी को मुंबई में शुरू हुई और निर्माता मई 2024 तक फिल्म के कई शेड्यूल करेंगे.

राजकुमार संतोषी ने फिल्म को लेकर अपडेट दिया था कि, “लाहौर 1947 एक बहुत खास फिल्म है, जो मेरे करियर में भावनात्मक रूप से जुड़ी हुई है और एक बहुत जरूरी प्रोजेक्ट है. इसके संगीतकार ए.आर. रहमान और गीतकार जावेद अख्तर होंगे.

खबरें है कि सनी देओल फिल्म रामायण में हनुमान का रोल प्ले करते दिखेंगे. हालांकि मेकर्स की ओर से कुछ फाइनल नहीं कहा गया है. इसमें रणबीर कपूर भगवान राम का रोल प्ले करेंगे.

पिछले साल 11 अगस्त को सनी देओल की फिल्म गदर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था. इसने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










