लॉकडाउन में Sunil Grover घर बैठे क्या-क्या कर रहे? जवाब सुनकर लोट-पोट हो जाएंगे आप
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 21 Apr 2020 11:23 AM
Sunil Grover सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सुनील गमछा बांधे फोन पर बात करते हुए दुखाई दे रहे हैं. फैंस को उनका ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है.
सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) जितने अच्छे कॉमेडियन हैं, उतने ही शानदार एक्टर भी हैं. उनका सेंस ऑफ ह्यूमर और लोगों को हंसाने का अंदाज भी जबरदस्त है. लॉकडाउन के कारण वो अपना समय घर पर ही बिता रहे है. हील ही उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सुनील गमछा बांधे फोन पर बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं. फैंस को उनका ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है.
Also Read: Karan Kundra ने किया अपने ब्रेकअप पर खुलासा, बताई क्या है सच्चाईदरअसल, सुनील ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो की शुरुआत में दूसरी तरफ से आवाज आती है, और जी, क्या किया आज. उस शख्स का जवाब देते हुए वो कहते है, “सवेरे उठा फिर एक कप चाय पी, बाथरूम गया फिर एक कप चाय पी, नाश्ते में पोहे खाए फिर एक कप चाय पी. थोड़ी न्यूज देखा फिर एक कप चाय पी. अब चारों कप धोने हैं बस, धोकर फिर एक कप चाय पियूंगा.
इस वीडियो पर फैंस से लेकर बॉलीवुड कलाकार भी खूब कमेंट कर रहे हैं. एक्टर के इस वीडियो पर बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने भी कमेंट किया है. उनका रिएक्शन देख ऐसा लग रहा है, जैसे वह सुनील ग्रोवर का वीडियो देख अपनी हंसी न रोक पाए हों. इसके अलावा नीना गुप्ता जैसे कई कलाकारों ने भी सुनील ग्रोवर के वीडियो पर कमेंट किया है.
इससे पहले सुनील ग्रोवर ने एक फनी वीडियो शेयर किया था. इसमें उन्होंने बताया उन्हें अपना मास्क और सैनिटाइजर बदलवाना पड़ेगा. अब ये बात वो बता तो रहे हैं लेकिन आमिर खान के स्टाइल में. वो वीडियो में आमिर खान की मिमिक्री कर रहे हैं. वीडियो को शेयर करते हुए सुनील लिखते हैं, ये वीडियो भी 100 प्रतिशत सही नहीं है. अगर आपको भी कोई चीज बदलनी है तो लॉकडाउन के बाद ही बदलें. उनका वीडियो देख लोग हंसने को मजबूर हो रहे हैं.
कुछ दिन पहले सुनील ने अपने सबसे लोकप्रिय करेक्टर गुत्थी को भी मजेदार ट्विस्ट दे दिया था. उन्होंने फोटो के जरिए दिखाया था कि लॉकडाउन के वक्त गुत्थी कुछ ऐसी दिख रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










