The Kapil Sharma Show में नहीं लौट रहे सुनील ग्रोवर, बोले- भविष्य में दोबारा साथ आने का कोई प्लान नहीं है, लेकिन...
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 10 Jun 2021 12:24 PM
The Kapil Sharma show, Sunil Grover : कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की जोड़ी को फैंस फिर से देखने के लिए बेताब हैं. कपिल औऱ सुनील एक लड़ाई के बाद अलग हो गए थे. हालांकि बीच-बीच में ऐसी खबरें सामने आती रहती है, जिसमें कहा जाता है कि सुनील कपिल के साथ फिर से जुड़ने वाले है. लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो पाया है. अब एक इंटरव्यू में सुनील ने कपिल के साथ काम करने की खबरों से इंकार कर दिया है.
The Kapil Sharma show, Sunil Grover : कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की जोड़ी को फैंस फिर से देखने के लिए बेताब हैं. कपिल औऱ सुनील एक लड़ाई के बाद अलग हो गए थे. हालांकि बीच-बीच में ऐसी खबरें सामने आती रहती है, जिसमें कहा जाता है कि सुनील कपिल के साथ फिर से जुड़ने वाले है. लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो पाया है. अब एक इंटरव्यू में सुनील ने कपिल के साथ काम करने की खबरों से इंकार कर दिया है.
दरअसल, कपिल शर्मा शो फिर से टीवी पर वापसी कर रहा है. इसे लेकर फैंस काफी उत्साहित है. ऐसे में खबरें सामने आई थी कि शो में सुनील ग्रोवर भी नजर आने वाले है. इसे लेकर सुनील ने एक इंटरव्यू में कहा कि, एक साथ होने की ऐसी कोई योजना नहीं है. टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, भविष्य में भी दोबारा साथ आने का कोई प्लान नहीं है.
आगे सुनील कहते हैं, लेकिन हां अगर परिस्थितियां ऐसी बनती हैं और कोई ऐसा प्रोजेक्ट आता है, जहां हम साथ काम कर सकते हैं तो साथ आने की उम्मीद है.” गौरतलब है कि कुछ महीने पहले सुनील ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वो वो अपने छत पर घूमते हुए अमृता प्रीतम द्वारा पंजाबी कविता कहते हुए सुनाई दे रहे थे. इसके बाद से फैंस कयास लगाने लगे थे, उनकी शो में वापसी हो रही है. लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
बता दें कि कुछ साल पहले कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का फ्लाइट में झगड़ा हुआ था. उनके झगड़े की बात कई दिनों तक सोशल मीडिया पर छाई हुई थी. जिसके बाद सुनील ने शो छोड़ दिया था. हालांकि कपिल ने उनसे माफी मांग ली थी, लेकिन फिर भी दोनों के बीच कड़वाहट कम नहीं हुई. हालांकि अब दोनों दावा करते है कि उन्होंने पुरानी बातों को भूला दिया है.
वर्कफ्रंट की बात करें तो सुनील पिछले बार सैफ अली खान और डिंपल कपाडिया के साथ ‘तांडव’ में मिल थे. इसके अलावा वो सलमान खान की फिल्म भारत में भी काम कर चुके है. वो विकास बहल की वेब सीरीज ‘सनफ्लावर’ में दिखने वाले है और ये जी5 पर 11 जून को रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










