ePaper

इस शख्स को बिना दिखाये कोई भी तस्वीर पोस्ट नहीं करतीं सुहाना, गौरी खान की ऐसी आदत से परेशान हैं स्टारकिड

Updated at : 22 Sep 2022 12:13 PM (IST)
विज्ञापन
इस शख्स को बिना दिखाये कोई भी तस्वीर पोस्ट नहीं करतीं सुहाना, गौरी खान की ऐसी आदत से परेशान हैं स्टारकिड

सुहाना खान ने ऑडियो क्लिप में अपनी मां गौरी खान के बारे में कहा, “मुझे ऐसा लगता है कि मेरे पास शब्द ही नहीं है जो मैं अपनी मां के वर्णन करने के लिए इस्तेमाल कर सकती हूं. लेकिन मुझे लगता है कि हर बार जब मैं इसके बारे में सोचती हूं तो मुझे लगता है कि वह सबसे आत्मविश्वासी इंसान है.

विज्ञापन

करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण 7 (Koffee With Karan 7) के लेटेस्ट एपिसोड में शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान अपनी फैमिली को लेकर दिलचस्प खुलासे किये. गौरी खान के साथ महीप कपूर और भावना पांडे भी शो का हिस्सा थीं. शो में गौरी खान ने करण के सवाल का जवाब देते उन्होंने हुए कहा कि वो सुहाना (Suhana Khan) को डेटिंग टिप्स देते हुए बस यही कहना चाहेंगी कि “एक ही समय में दो लड़कों को कभी डेट न करें”. करण ने अपनी मां गौरी के लिए सुहाना का ऑडियो क्लिप भी चलाया और यह बहुत प्यारा है.

मां की तारीफ के लिए कोई शब्द नहीं

सुहाना खान ने ऑडियो क्लिप में अपनी मां गौरी खान के बारे में कहा, “मुझे ऐसा लगता है कि मेरे पास शब्द ही नहीं है जो मैं अपनी मां के वर्णन करने के लिए इस्तेमाल कर सकती हूं. लेकिन मुझे लगता है कि हर बार जब मैं इसके बारे में सोचती हूं, तो मुझे लगता है कि वह सबसे आत्मविश्वासी इंसान है जिसे मैं जानती हूं. लेकिन वह खुद के साथ इतनी सहज है. मुझे लगता है कि मैं बस उसी को देखती हूं.”

उनको दिखाये बिना एक भी तस्वीर पोस्ट नहीं करती हूं

उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करने को लेकर खुलासा किया, “मैं आपको बिना दिखाए एक तस्वीर भी पोस्ट नहीं करती हूं. मैं हमेशा इसे उन्हें भेजती हूं… क्योंकि मैं जानती हूं कि वह हमेशा सही होती हैं. वह सिर्फ इस बात की परवाह नहीं करती है कि कौन आसपास है और आप जानते हैं कि वो इसमें बेहतर हैं. हम लंदन या न्यूयॉर्क की सड़कों पर चल रहे होंगे और कोई उनसे डायरेक्शन पूछेगा तो वह ऐसा दिखावा करेगी जैसे वो इंग्लिश नहीं बोल सकती हैं क्योंकि वह लोगों से बात नहीं करना चाहती.”

मां की इस आदत से परेशान हैं सुहाना खान

उन्होंने आगे कहा, “मेरी मां को गलती से राज खोलने की वाकई बुरी आदत है. इसलिए जब तक आप उन्हें 500 बार यह नहीं बताते कि यह टॉप सीक्रेट है, वह गलती कर सकती हैं. इस बार जब मैं उनसे फोन पर बात कर रही थी और कह रही थी कि मां तुम प्लीज किसी को मत बताना और आप मुझसे प्रॉमिस करो, लेकिन पीछे से अबराम ने तुरंत कहा वो सब बता देंगी. तो हां ये बात सबसे परेशान करने वाली है जो वह करती हैं.”

Also Read: Raju Srivastav: अमिताभ बच्चन इस फिल्म को देखकर मिमिक्री के फैन हो गये थे राजू, PM मोदी ने कही थी ये बात
जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी सुहाना

बता दें कि, सुहाना गौरी और अभिनेता शाहरुख खान की इकलौती बेटी हैं. वो जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. ज़ोया अख्तर का नेटफ्लिक्स प्रोजेक्ट द आर्चीज़ में वो नजर आनेवाली हैं. जिसमें वो दिवंगत श्रीदेवी की छोटी बेटी, ख़ुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के पोते, अगस्त्य नंदा के साथ डेब्यू करती दिखाई देंगी.

विज्ञापन
Budhmani Minj

लेखक के बारे में

By Budhmani Minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola