RRR के लिए एसएस राजामौली को मिला बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड, आलिया भट्ट- Jr NTR ने दी बधाई
Published by : Divya Keshri Updated At : 04 Dec 2022 7:59 AM
एसएस राजामौली को प्रतिष्ठित न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला है. जूनियर एनटीआर ने ट्विटर पर एसएस राजामौली को बधाई दी और कहा कि एनवाईएफसीसी में फिल्मकार को पुरस्कृत करना दुनिया भर में उनकी गौरव की यात्रा की शुरुआत है.
फिल्म आरआरआर (RRR) ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. निर्देशक एसएस राजामौली और राम चरण, जूनियर एनटीआर की फिल्म ने दर्शकों को काफी इम्प्रेस किया था. मूवी दुनिया भर में हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में रिलीज हुई थी, जिसे हर किसी ने सराहा. फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई और कई सारे रिकॉर्ड भी तोड़े. अब राजामौली को ‘न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल’ अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवार्ड मिला.
फिल्मकार एसएस राजामौली को ‘न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल’ से सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला है. उनकी फिल्म ‘आरआरआर’ पश्चिमी देशों में दर्शकों को आकर्षित कर रही है. ‘न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल’ (एनवाईएफसीसी) ने शुक्रवार रात अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की. इस बारे में ‘आरआरआर’ के ट्विटर पर लिखा गया, एसएस राजामौली को प्रतिष्ठित न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला है. हम कितने खुश और गौरवान्वित हैं, यह बताने के लिए हमारे पास शब्द नहीं हैं. ‘आरआरआर’ को यह सम्मान देने के लिए हम जूरी का तहे दिल से आभार व्यक्त करते हैं.
जूनियर एनटीआर ने ट्विटर पर एसएस राजामौली को बधाई दी और कहा कि एनवाईएफसीसी में फिल्मकार को पुरस्कृत करना दुनिया भर में उनकी गौरव की यात्रा की शुरुआत है. वहीं, आलिया भट्ट ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इस खबर को लेकर उत्साह व्यक्त किया. उन्होंने ट्विटर पर दिल का इमोजी पोस्ट कर इस खबर पर प्रतिक्रिया भी दी. बता दें कि आरआरआर में एक्ट्रेस ने सीता नाम का किरदार निभाया था.
— Alia Bhatt (@aliaa08) December 3, 2022
वहीं, शिकागो में एक कार्यक्रम में एसएस राजामौली ने कथित तौर पर कहा था कि वह और उनके पिता विजयेंद्र प्रसाद ‘आरआरआर’ की दूसरी किस्त पर काम कर रहे हैं. बता दें कि मार्च 2022 में रिलीज हुई आरआरआर दो तेलुगु स्वतंत्रता सेनानियों, अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के जीवन पर आधारित एक काल्पनिक कहानी है. राम चरण और जूनियर एनटीआर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थी. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया. फिल्म में आलिया भट्ट, अजय देवगन और श्रिया सरन ने भी काम किया था. (भाषा इनपुट के साथ)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










