COVID 19: कोरोना वायरस की भेंट चढ़ा एंटरटेनमेंट का यह ‘मेगा इवेंट’

Updated:
विज्ञापन
COVID 19: कोरोना वायरस की भेंट चढ़ा एंटरटेनमेंट का यह ‘मेगा इवेंट’

Corona Virus- अमेरिका में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच टेक्सास के ऑस्टिन शहर के अधिकारियों ने फिल्म और संगीत से जुड़े एक बड़े कार्यक्रम को रद्द कर दिया है.

विज्ञापन

ह्यूस्टन: अमेरिका में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच टेक्सास के ऑस्टिन शहर के अधिकारियों ने फिल्म और संगीत से जुड़े एक बड़े कार्यक्रम को रद्द कर दिया है. ‘साउथ बाय साउथवेस्ट’ नाम के इस कार्यक्रम में दुनियाभर से हजारों की संख्या में लोग आते हैं.

ऑस्टिन के मेयर स्टीव एडलर ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में कहा कि वह, ‘शहर में स्थानीय आपदा’ घोषित कर रहे हैं और कार्यक्रम को रद्द करने का आदेश भी जारी कर रहे हैं. कार्यक्रम के आयोजकों ने एक बयान में निराशा जताते हुए कहा कि 34 वर्षों में ऐसा पहली बार है, जब आयोजन नहीं किया जा रहा है. लेकिन उन्होंने कहा कि वह ‘ऑस्टिन शहर के फैसले का सम्मान करते हैं.’

तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के कारण एप्पल, फेसबुक, अमेजॉन, नेटफ्लिक्स, ट्विटर और टिकटॉक जैसी कंपनियों ने भी खुद को आयोजन से अलग कर लिया था. ‘साउथ बाय साउथवेस्ट’ आयोजन का रद्द होना ऑस्टिन शहर के लिए बड़ झटका है क्योंकि इसमें करीब तीन लाख लोग शामिल होते हैं और शहर की अर्थव्यव्स्था में इससे करीब 35 करोड़ डॉलर की वृद्धि होती है. जॉन्स हॉपकिन्स कोरोना वायरस ट्रैकर के अनुसार अमेरिका में कोरोना वायरस के संक्रमण के करीब 299 मामले सामने आए हैं और इसके चलते 14 लोगों की मौत हो चुकी है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola