Sonali Phogat Death Case: सोनाली फोगाट मामले में गोवा कार्यालय पहुंची CBI, जानें मामले में अबतक क्या हुआ

Updated:
विज्ञापन

सीबीआई ने गोवा पुलिस से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट मर्डर केस अपने हाथ में ले लिया है. सीबीआई ने इस मामले में एक प्राथमिकी भी दर्ज कर ली है. सूत्रों की माने तो सीबीआई जांच के लिए गोवा कार्यालय पहुंची.

विज्ञापन
undefined

भारतीय जनता पार्टी की नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की कथित हत्या मामले में आज दिल्ली से केंद्रीय जांच ब्यूरो की एक टीम गोवा सीबीआई के कार्यालय पहुंची.

विज्ञापन
undefined

सोनाली फोगाट मर्डर केस को बीते दिनों सीबीआई ने अपने हाथ में ले लिया है. सीबीआई ने इस मामले में एक प्राथमिकी भी दर्ज कर ली है. यह जानकारी सीबीआई सूत्रों से मिली रही है

undefined

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोनाली फोगाट की मौत के मामले की सीबीआई से जांच कराने के आदेश दिया था. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत के अनुरोध के बाद मंत्रालय ने यह कदम उठाया. गृह मंत्रालय ने कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग से मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की है. हरियाणा के हिसार से भाजपा नेता फोगाट की मौत को हत्या का मामला माना जा रहा है

undefined

मालूम हो 43 वर्षीय टिक-टॉक स्टार और रियलिटी टीवी शो बिग बॉस की प्रतिभागी रहीं सोनाली फोगाट को 23 अगस्त को उत्तरी गोवा के एक अस्पताल में मृत हालत में लाया गया था. फोगाट उससे एक दिन पहले अपने दो सहयोगियों के साथ तटीय राज्य गोवा पहुंची थीं.

undefined

गोवा पुलिस ने इस मामले के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें फोगाट के दो सहयोगी सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह शामिल हैं.

undefined

सोनाली फोगाट की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी शादी संजय फोगाट से हुई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पति 2016 में हिसार में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए थे. उनकी एक बेटी है. बता दें कि वो बिग बॉस में भी नजर आ चुकी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola