Sofia Hayat Health Update: सोफिया हयात अब भी अस्पताल में भर्ती, अपने डेथ एक्सपीरियंस को लेकर कही ये बात

Sofia Hayat Health Update: बिग बॉस सीजन 7 फेम सोफिया हयात की एक बार फिर तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. एक्ट्रेस ने अब अपना हेल्थ अपडेट दिया है. जिसमें उन्होंने अपने नियर डेथ एक्सपीरियंस का खुलासा किया. बता दें कि सोफिया बीते कुछ दिनों से खराब स्वास्थ्य से परेशान चल रही थी.
Sofia Hayat Health Update: बिग बॉस फेम सोफिया हयात (Sofia Hayat) अब भी अस्पताल में भर्ती है. अब एक्ट्रेस ने अपना डेथ एक्सपीरियंस शेयर किया है. एक्ट्रेस को अपने शरीर में नमक की मात्रा कम होने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. जानकारी के अनुसार वह अचानक गिर गई, यही नहीं उनके कई अंगों ने भी काम करना बंद कर दिया था.
पूर्व अभिनेत्री सोफिया हयात ने ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया, ”मुझे एक आपात स्थिति में चेल्सी और वेस्टमिंस्टर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मैं अचानक कोलेप्स हो गई. मैं अभी भी अपने नार्मल नहीं हुई हुं. डॉक्टर्स मेरा देखरेख कर रहे हैं. अगले हफ्ते मैं एक संभावित हर्निया के लिए एक विशेषज्ञ को दिखा रही हूं…यह संभव हो सकता है, क्योंकि मैंने चिन स्टैंड योग किया था और मैंने ऊपरी छाती क्षेत्र में कुछ पॉप किया था. यह बहुत अधिक व्यायाम के कारण हो सकता है.”
उन्होंने आगे कहा, “इसलिए मैं फिलहाल कुछ नहीं कर रही हूं. मैं बहुत सावधानी बरत रही हूं कि मैं खुद से अधिक परिश्रम न करूं. मुझे लगता है कि आपके 20 से 40 के दशक तक बहुत अधिक व्यायाम आपके लिए बुरा है. कोई फर्क नहीं पड़ता कि सोशल मीडिया हमें क्या बताता है. हमें खुद के साथ कोमल होने की जरूरत है. जब मैं गिर गई और मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया, तो मुझे लगा जैसे मेरे अंग खराब हो रहे हैं. एक अद्भुत नर्स सहायक थी, जिसने मेरी आंखें खोलने में मेरी मदद की.”
Also Read: KBC 14: स्पोर्ट्स के इस सवाल पर अटकीं कविता चावला, क्या आपको आता है 7.5 करोड़ के इस प्रश्न का जवाब
सोफिया ने अपने जीवन में मौजूद लोगों से मांफी भी मांगी. उन्होंने शेयर किया, “मुझे एहसास हुआ कि मुझे कुछ लोगों को माफ करने की जरूरत है. मुझे अरमान कोहली को माफ करने की जरूरत है. मैंने उसे पहले ही माफ कर दिया है और इसे जारी रखना चाहती हूं. मुझे उससे कोई ऐतराज नहीं है. मैं अपने पूर्व पति और मुझे चोट पहुंचाने वाले सभी लोगों को भी माफ कर देती हूं. मैं उन्हें अपने जीवन में नहीं चाहती. इस निकट-मृत्यु अनुभव से गुजरने के बाद मांफी बहुत महत्वपूर्ण है.” रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ सीजन 7 में सोफिया और अरमान ने अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें मारा, जिसके बाद सोफिया और अरमान दुश्मन बन गए थे. फिलहाल सोफिया ठीक हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










