KBC 14: स्पोर्ट्स के इस सवाल पर अटकीं कविता चावला, क्या आपको आता है 7.5 करोड़ के इस प्रश्न का जवाब

Updated:
विज्ञापन
KBC 14: स्पोर्ट्स के इस सवाल पर अटकीं कविता चावला, क्या आपको आता है 7.5 करोड़ के इस प्रश्न का जवाब

Kaun Banega Crorepati 14: सोनी टीवी के क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति की पहली करोड़पति विनर कविता चावला बनी हैं. कविता 1 करोड़ तो जीतीं मगर वे 7.5 करोड़ के सवाल का जवाब नहीं दे पाईं. ऐसे में क्या आपको पता है इसका जवाब…

विज्ञापन

Kaun Banega Crorepati 14: कविता चावला कौन बनेगा करोड़पति के इस सीजन की पहली ‘करोड़पति’ बनीं. हालांकि कविता 7.5 करोड़ के स्पोर्ट्स के सवाल का जवाब नहीं दे पाई. इस क्रिकेटर के सवाल ने उनसे 7.5 करोड़ जीतना का सपना तोड़ दिया. अगर वो इसका गलत उत्तर देतीं तो कविता चावला अपने साथ सिर्फ 75 लाख रुपये ही घर ले जाती. कविता ने बताया उन्हें इस सवाल का जवाब नहीं पता था. आखिरी सवाल क्रिकेट से जुड़ा था. उनकी क्रिकेट में कभी दिलचस्पी नहीं रही. इसलिए वे चाहकर भी रिस्क नहीं ले सकती थीं.

ये था 7.5 करोड़ का सवाल

जिस सवाल को कविता ने क्विट कर दिया, वह था ‘गुंडप्पा विश्वनाथ, प्रथम श्रेणी की शुरुआत में दोहरा शतक बनाने वाले पहले भारतीय, ने किस टीम के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की?’

विकल्प थे

A. सर्विसेज

B. आंध्र

C. महाराष्ट्र

D. सौराष्ट्र

गेम क्विट करने के बाद कविता ने सर्विसेज का अंदाजा लगाया, जो गलत जवाब था. सही उत्तर था आंध्र.

इस सवाल का जवाब देकर कविता चावला ने जीते 1 करोड़

अंतरिक्ष यान में चंद्रमा तक जाने और पृथ्वी पर लौटने वाला पहला जानवर इनमें से कौन था?

A. चूहा

B. खरगोश

C. कछुआ

D. चिंपाजी

सही जवाब है- कछुआ

2000 से ही कर रही थी केबीसी में आने की कोशिश

कविता चावला ने प्रभात खबर से खास बातचीत में कहा था कि, वो 2000 से ही शो में आने के लिए कोशिश कर रही हैं. 2020 में उन्हें पहला कॉल आया था लेकिन वो ऑडिशन राउंड तक ही पहुंच पाई थीं. 2021 में उन्हें फिर से कॉल आया लेकिन इसमें वो फास्टेस्ट फिंगर राउंड तक पहुंची थी. इसके बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और दोबारा कोशिश की और इस बार कामयाब रहीं.

Also Read: KBC 14: ऐसा क्या कह दिया कंटेस्टेंट ने…कि अचानक सीट से उठ गए अमिताभ बच्चन, देखें VIDEO
केबीसी के लिए फैमिली से मिला सपोर्ट

कविता चावला ने कहा, फैमिली का पूरा सपोर्ट रहा है. मेरी सासू मां घर काम में मुझे सपोर्ट करती थी. जिस वजह से समय थोड़ा बच जाता था और मैं उसमें पढ़ाई करती थी. हाउस वाइफ मतलब 24 घंटे का काम इसलिए कई बार समय दिन में नहीं मिल पाता था, लेकिन जो टॉपिक मैंने पढ़ने को तय कर रखा था. उसे पढ़ती ही थी. दिन में नहीं तो रात में जगकर. मेरे बेटे को मैंने ही केजी से आठवीं तक पढ़ाया है. उसे पढ़ाने में मैं भी पढ़ती थी.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola