भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा को लोग देते थे ताने, पत्नी की बातें सुनकर विक्रांत के छलके आंसू, VIDEO

Updated at : 09 Mar 2022 5:58 PM (IST)
विज्ञापन
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा को लोग देते थे ताने, पत्नी की बातें सुनकर विक्रांत के छलके आंसू, VIDEO

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. वह कई चर्चित प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रही हैं.

विज्ञापन

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. वह कई चर्चित प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रही हैं. उन्होंने नमक इश्क का और नज़र जैसे टेलीविज़न शो में मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं. अभिनेत्री वर्तमान में रियलिटी टीवी सीरीज स्मार्ट जोड़ी का हिस्सा हैं. अब उन्होंने खुलासा किया कि शादी से पहले उन्हें किसी चीज का सामना करना पड़ा. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है.

मोनालिसा ने सुनाई आपबीती

एक्ट्रेस को भावुक होते हुए शो के होस्ट मनीष ने बताया, “मेरा रील लाइफ देख कर लोग मुझे जज करते थे, सोचते थे कि मै रील लाइफ में जैसी हूं, रियल लाइफ में भी ऐसी ही होगी.” उन्होंने आगे कहा, “जिस तरह से लोग मुझे लेकर सोचते थे… हालत ही ऐसे हो गई थी मनीष की शायद मेरी शादी ही ना हो.” यह सुनकर उनके पति विक्रांत भावुक हो गए और उनकी कहानी सुनकर अन्य प्रतियोगी भी हैरान रह गए.

https://www.instagram.com/p/Ca31j6jgO0_/
शादी के 5 साल का जश्न

मोनालिसा और विक्रांत सिंह ने बिग बॉस 10 में नेशनल टेलीविजन पर शादी की थी. इसके बाद से ये कपल काफी लाइमलाइट में बना रहता है. इस जोड़े ने हाल ही में शादी के 5 साल पूरे होने का जश्न मनाया. उन्होंने तसवीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “हैप्पी 5 इयर्स माई, माई पार्टनर इन क्राइम, माई फ्रेंड, माई लविंग हब्बी … हम एक साथ मजबूत हैं” रियलिटी शो की बात करें तो स्मार्ट जोड़ी का एक अनूठा कॉन्सेप्ट है. शो में 10 सेलेब्रिटी कपल्स हैं जो विभिन्न मनोरंजक कार्यों के माध्यम से एकदूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगे.

ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

प्रभात खबर से खास बातचीत में मोनालिसा ने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए कहा था कि, हां उन्हें कभी कभी इस बात का बुरा लगता है. नेगेटिविटी थोड़े समय के लिए ही सही आकर्षित कर ही लेती है लेकिन फिर मैं खुद से ही सवाल करती हूं कि मुझे हज़ारों लोग अच्छा बोल रहे ये दस पंद्रह लोगों के कमेंट से मैं कैसे प्रभावित हो सकती हूं. मेरे पति विक्रांत भी मुझे बहुत सपोर्ट करते हैं.

Also Read: मलाइका अरोड़ा ने शेयर की अपने ‘नंबर वन फैन’ की तसवीर, लेकिन वो अर्जुन कपूर नहीं हैं…
भोजपुरी फिल्मों के लिए समय नहीं

उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में ऑफर्स को लेकर कहा था कि, हां आते हैं, लेकिन मैं चाहकर भी समय नहीं निकाल पाऊंगी. टेलीविज़न बहुत हैक्टिक होता है. ऐसे में फिल्मों के लिए 25 से 30 दिन निकालना मुश्किल है. वैसे भोजपुरी इंडस्ट्री के लोग टीवी पर मेरी सफलता से बहुत खुश हैं. मैं भोजपुरी के गाने और अपने डांस के साथ साथ अपने बबली किरदारों को मिस करती हूं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola