Salman की बुराई करने के बाद मिली थी दुष्कर्म और एसिड अटैक की धमकी, Sona Mohapatra ने किया खुलासा

Sona Mohapatra खुलासा किया है कि अभिनेता सलमान खान की बुराई करने के बाद उन्हें रेप की धमकी मिली थी.
मशहूर गायिका सोना मोहपात्रा (Sona Mohapatra) हमेशा से अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं. बीते दिनों सोना ने कार्तिक आर्यन ने लॉकडाउन के बीच अपनी बहन के साथ एक फनी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया था, जिसकी सोना मोहपात्रा ने आलोचना की थी. अब उन्होंने सलमान खान को लेकर बड़ा बयान दिया हैं.
Also Read: Kartik Aaryan को पसंद नहीं आया खाना, तो बहन को फेंका बालकनी से बाहर, देखें VIDEOसोना ने खुलासा किया है कि अभिनेता सलमान खान की बुराई करने के बाद उन्हें रेप की धमकी मिली थी. दरअसल सोशल मीडिया पर एक यूजर सोना को ट्रोल करने की कोशिश कर रहा था. यूजर ने सोना को टैग करते हुए लिखा, ‘मैडम इतने बुरे दिन आ गए कि आपका नाम ट्विटर पर सर्च कर रहे हैं और चारों तरफ हिन्दूफोबिया ही दिख रखा है?’
यूजर के इस कमेंट पर जवाब देते हुए सोना ने लिखा, ‘मैं एक पब्लिक फिगर हूं. मुझे 2 साल पहले एक मुस्लिम संस्थान से धमकी भरी चिट्ठियां मिली थीं क्योंकि मैंने एक गाना गाया था. जब मैंने सलमान खान की बुराई की थी तो मुझे गैंग रेप और एसिड अटैक की धमकी तक दी गई थी.’
Unlike you & your anon self I am a public figure.I was sent a series of threatening letters & much more from a Muslim organisation 2yrs ago for singing a Kalaam. Gang Rape & acid attack threats for criticising Salman before that. I chose to blame misogyny & not religion. https://t.co/kDpUITBn9w
— ShutUpSona (@sonamohapatra) April 23, 2020
हाल ही में सोना मोहपात्रा ने कार्तिक आर्यन को भी अपने निशाने पर लिया है. उन्होंने कार्तिक की उस टिक टॉक वीडियो पर आपत्ति जताई थी. इस वीडियो में कार्तिक को बहन की बनाई रोटी पसंद नहीं आती. फिर वो अपनी बहन को बाल से पकड़ घुमाते हैं और उन्हें उड़ाने की कोशिश करते हैं. कार्तिक ने इस वीडियो को मजेदार कैप्शन भी दिया था. उन्होंने लिखा था, क्वालिटी के साथ कभी समझौता नहीं. कार्तिक का ये फनी वीडियो खूब पसंद किया गया था.
सोना मोहपात्रा ने अपने एक ट्वीट में कार्तिक आर्यन के लिए लिखा, ‘और भूखे कार्तिक आर्यन के पीआर, उनकी बहन ने जब उन्हें थप्पड़ मारा तो उसे आप सही नहीं ठहारा पाये. यह भारत है. क्या आंकड़े दिखाते हैं? यहां कितनी महिलाएं घर में पुरुषों को पिटती हैं? विपरीत लिंग? हिंसा की और अधिक उकसाने की संभावना है?’
& dear all including the PR hungry @TheAaryanKartik , sister slapping him/u in a previous video doesn’t justify ur video either.This is India.What do the stats show?How many women thrash men at home vs the opposite?Which gender is likely to be more instigated towards violence?🔴
— ShutUpSona (@sonamohapatra) April 23, 2020
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










