Kanika Kapoor का चौथा COVID-19 टेस्ट भी पॉजिटिव, हालत स्थिर

Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 29 Mar 2020 12:43 PM

विज्ञापन

Kanika Kapoor- कनिका का चौथा कोरोना टेस्ट भी पॉजिटिव आया है. हालांकि, उनकी हालत स्थिर है.

विज्ञापन

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) कोरोना पॉजिटिव हैं. जिसके बाद कनिका का इलाज लखनऊ के अस्पताल एसजीपीजीआई में किया जा रहा है. अब कनिका का चौथा कोरोना टेस्ट भी पॉजिटिव आया है. हालांकि, उनकी हालत स्थिर है.

इससे पहले कनिका का तीसरा कोविड 19 टेस्ट भी पॉजिटिव आया था. इससे पहले रविवार को हुए दूसरे टेस्ट में भी वह कोरोना पॉजिटिव पायी गई थीं. फिलहाल कनिका का इलाज लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में चल रहा है. SGPGIMS के डाययरेक्टर आर.के. धीमान ने बताया था कि कनिका के लिए डॉक्टरों की टीम चार-चार घंटे की शिफ्ट में काम कर रही है और उनके कमरे की साफ-सफाई और खाने-पीने को लेकर उनकी पर्सनल जरूरतों का भी ध्यान रखा जा रहा है.

वहीं, कनिका ने कुछ दिनों पहले इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट डिलीट कर दिया था, जिसमें उन्होंने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी. उसमें उन्‍होंने लिखा था, ‘पिछले 4 दिनों से मुझे फ्लू के लक्षण दिख रहे थे. मैंने अपना टेस्‍ट कराया और मैं COVID-19 के लिए पॉजिटिव निकली हूं. मैं और मेरा परिवार अब पूरी तरह से अलग-थलग है. हम पूरी तरह मेडिकल एडवाइस ले रहे हैं कि अब आगे क्‍या करना है. इस बीच मैं जिन-जिन लोगों से मिली हूं उनकी भी मैपिंग का काम शुरू है. 10 दिन पहले जब मैं घर आई थी मेरी एयरपोर्ट पर जांच सामान्‍य तरीके से जांच हुई थी. लेकिन मुझमें लक्षण 4 दिन पहले ही देखने को मिले हैं. इस स्‍टेज पर मैं आप सब से बस यही कहना चाहूंगी कि आप सब अपना ध्‍यान रखें और भीड़ से दूर रहें. अगर लक्षण नजर आएं तो खुद की जांच कराएं. मैं अभी बिल्कुल ठीक हूं और सामान्‍य फ्लू जैसे लक्षण हैं और थोड़ा बुखार. इस समय हम सब को एक जिम्‍मेदार नागरिक की भूमिका निभानी चाहिए.’

गौरतलब है कि कि लंदन से वापस लौटीं कनिका कपूर पर आरोप लग रहे हैं कि वो एयरपोर्ट पर बिना कोरोना जांच करवाए निकल आईं थी. प्रशासन के अनुसार 13 से 14 मार्च के बीच कनिका चार- चार पार्टियों शामिल में हुई थी, पहली पार्टी 14 मार्च को लखनऊ के ताज होटल में हुई थी. सूत्रों के मुताबिक, यह पार्टी कांग्रेस के पूर्व सांसद जितिन प्रसाद के ससुर आदेश सेठ ने दी थी. जिसमें कनिका कपूर भी शामिल हुई थी.

वहीं, इस बारे में कनिका ने टाइम्‍स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्‍यू में कहा, ‘ये बहुत ही बेवकूफी भरी अफवाह है कि मैं स्‍क्रीनिंग से बचने के लिए वॉशरूम में छिप गई थी. आप बताइए कि क्‍या कोई इंटरनेशनल फ्लाइट से आने के बाद इमिग्रेशन पर स्‍क्रीनिंग से बच सकता है. मेरी मुंबई एयरपोर्ट पर पूरी जांच हुई थी और मैं मुंबई में भी एक दिन रुकी थी. लेकिन क्‍योंकि सब कुछ बंद था तो मेरे पेरेंट्स ने कहा कि मैं घर आ जाऊं. इसलिए मैं 11 मार्च को लखनऊ आ गई थी. कोई भी इस बात की जांच कर सकता है कि तब तक सरकार ने खुद को क्‍वारंटाइन करने की कोई एडवाइजरी जारी नहीं की थी. तो आखिर मैं खुद को कैसे अलग रख लेती, स्‍पेशली तब जब स्‍क्रीनिंग में मुझे हेल्‍थ ईशू नहीं दिखा. मुझे सिर्फ 4 द‍िन पहले ही लक्षण द‍िखे थे.’

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola