TMKOC की सोनू के बाद अब सिंगर अरमान मलिक ने गर्लफ्रेंड संग की शादी, कैप्शन पर टिकीं फैंस की नजरें

Updated:
विज्ञापन
Singer Armaan Malik Marries Girlfriend Aashna Shroff

Singer Armaan Malik Marries Girlfriend Aashna Shroff

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम झील मेहता ने शादी कर ली. अब सिंगर अरमान मलिक की शादी की खबर आ रही है. उन्होंने शादी की तसवीरें अपने इंस्टग्राम पर शेयर की है. फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं.

विज्ञापन

सिंगर अरमान मलिक अब मैरिड है. अरमान ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड आशना श्रॉफ से शादी कर ली. अरमान और आशना ने एक प्राइवेट सेरेमनी में अपने परिवार और दोस्तों के बीच सात फेरे लिए. सिंगर ने अपनी वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है. फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं.

अरमान मलिक ने गर्लफ्रेंड संग रचाई शादी

अरमान मलिक ने आशना श्रॉफ संग शादी की तसवीरें शेयर कर लिखा, तू ही मेरा घर. अरमान ने हल्के पिंक कलर की शेरवानी पहनी, जबकि उनकी दुल्हन ने ऑरेंज कलर का लहंगा पहना था. फोटोज बेहद प्यारे हैं और कपल साथ में काफी खुश दिख रहे हैं. फोटोज पर एक्ट्रेस सोफी चौधरी ने लिखा, हे भगवान! आप लोगों को बधाई! भगवान भला करे. प्रनूतन ने रेड हार्ट वाली इमोजी बनाया. अहाना कुमरा ने लिखा, बधाई हो. ध्वनि भानुशाली ने लिखा, बधाई हो. वरुण धवन ने पोस्ट को लाइक किया.

यूजर्स बोले- बधाई हो

अरमान मलिक को उनके चाहने वालों ने भी शादी की बधाई दी. एक यूजर ने लिखा, आप दोनों को किसी की नजर ना लगे. एक यूजर ने लिखा, अरमान अब अहाना के लिए हर दिन गाना गाएंगे. एक यूजर ने लिखा, आप दोनों को बहुत बहुत बधाई. एक यूजर ने लिखा, अब सोन

अरमान ने अहाना से साल 2023 में सगाई की

हिंदुस्तान टाइम्स संग एक इंटरव्यू में अरमान मलिक ने बताया था कि वह साल 2024 के अंत अहाना श्रॉफ संग शादी करने वाले हैं. अहाना और अरमान एक-दूसरे को साल 2017 से डेट कर रहे हैं. कपल ने साल 2023 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. साल 2023 के अक्टूबर में कपल ने सगाई की थी. बता दें कि सिंगर ने कई गाने गाए हैं, जिसमें वजह तुम हो, बोल दो ना जरा और बुट्टा बोम्मा सॉन्ग है.

यह भी पढ़ें- Armaan Malik Birthday: इस बॉलीवुड सिंगर का आज है जन्मदिन, अपने रोमांटिक गानों से ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर करते हैं राज

यह भी पढ़ें- TMKOC की सोनू के बाद अब सिंगर अरमान मलिक ने गर्लफ्रेंड संग की शादी, कैप्शन पर टिकीं फैंस की नजरें

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola