Sidharth Shukla ने पाकिस्तानी Corona Positive फैन के लिए किया ये काम, तो फैंस बोले- यही असली हीरो

Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 06 Apr 2020 12:11 PM

विज्ञापन

Sidharth Shukla- इन दिनों काफी सुर्खियों में रहते हैं. उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है. हाल ही में शहनाज गिल के साथ उनका एक म्यूजिक वीडियो 'भुला दूंगा' रिलीज हुआ था.

विज्ञापन

बिग बॉस विनर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) इन दिनों काफी सुर्खियों में रहते हैं. उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है. हाल ही में शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के साथ उनका एक म्यूजिक वीडियो ‘भुला दूंगा’ (Bhula Dunga) रिलीज हुआ था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था. अब सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने एख फैन के लिए ऐसा कुछ किया, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

Also Read: शाहरुख के करीबी दोस्त करीम मोरानी की बेटी Corona Positive, अस्पताल में भर्ती

दरअसल, ट्विटर पर हानिया नाम की एक फैन ने सिद्धार्थ को ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हूं, प्लीज मुझे अपनी दुआओं में याद रखना. अगर मैं वापस नहीं लौट पाई तो सिद्धार्थ से कहना कि मैं ट्विटर पर केवल उनके लिए आई हूं और मैं उन्हें हमेशा प्यार करती रहूंगी’.

इसका तुरंत जवाब देते हुए सिद्धार्थ ने लिखा, हाय हानिया, मुझे ये सुनकर बेहद दुख हुआ. लेकिन तुम जल्दी ही ठीक हो जाओगी और डॉक्टर्स तुम्हारा अच्छे से ध्यान रखेंगे. सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखना, जिससे ये किसी और तक ना पहुंचे. हमेशा तुम्हारे लिए प्रार्थना करूंगा. तुम्हारे जल्द ठीक होने की कामना के साथ प्रार्थना कर भी चुका हूं. घबराना मत. स्ट्रॉन्ग रहो.’ वहीं, सिद्धार्थ के इस ट्वीट के बाद सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं. फैन्स के प्रति उनका प्यार देखकर सभी सिद्धार्थ को असली हीरो का टैग दे रहे हैं.

हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी. जिसमें वह कई सारी गिफ्ट्स के साथ नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर में सिद्धार्थ अपने बेड का पास बैठे हुए हैं. इस बेड पर सिद्धार्थ ने ढेर सारे गिफ्ट सजाए हुए हैं. इस तस्वीर के साथ कैप्शन में सिद्धार्थ ने लिखा है, ‘आप सबके ढेर सारे प्यार के लिए धन्यवाद, लेकिन ईमानदारी से बताऊं तो आपकी शुभकामनाएं ही मेरे लिए इन सब प्रयासों से अधिक मायने रखती है.’

वहीं, कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सिद्धार्थ ने बॉलीवुड फिल्म साइन कर ली है और इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है. रिपोर्टों के बारे में बताते हुए सिद्धार्थ ने कहा, ‘जब मैं अपनी अगली परियोजना के लिए तैयार रहूंगा, तो मैं निश्चित रूप से आप लोगों को बताऊंगा. तब तक सब अफवाहें हैं.’

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola