ePaper

Shweta Tiwari से लेकर Gauri Khan तक हैं, ये हैं बॉलीवुड के आज के दौर की ग्लैमरस मां और उनकी गॉर्जियस बेटियां

Updated at : 05 Jul 2021 6:14 PM (IST)
विज्ञापन
Shweta Tiwari से लेकर Gauri Khan तक हैं, ये हैं बॉलीवुड के आज के दौर की ग्लैमरस मां और उनकी गॉर्जियस बेटियां

Famous bollywood and tv mother daughter duo: बॉलीवुड की ऐसी कई एक्ट्रेस और सेलेब्रिटी हैं, जिनकी सुंदरता देखकर आप उनकी उम्र का अंदाजा लगा नहीं पाएंगे, साथ ही अब उनकी बेटियां भी इंटरटेंमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा बन चुकी हैं या बनने जा रही हैं, पर इससे उनपर कोई असर नहीं पड़ता. चाहे वो श्वेता तिवारी पलक तिवारी हों या फिर गौरी खान और सुहाना खान, मां-बेटी की ये जोड़ी फैशन गोल्स देती हैं. चलिए जानते हैं ऐसे ही सेलेब्स और उनकी गॉर्जियस बेटियों के बारे में.

विज्ञापन
undefined

पूजा बेदी और अलाया फर्नीचरवाला

90 के दशक में बॉलीवुड की फिल्मों में ग्लैमर का तड़का लगा चुकीं एक्ट्रेस पूजा बेदी की तरह उनकी बेटी अलाया फर्नीचरवाला अपने बोल्ड अवतार में अकसर नजर आती हैं. साल 2020 में फिल्म जवानी जानेमन से बॉलीवुड डेब्यू कर चुकी अलाया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. दोनों मां-बेटी की तसवीरें फैंस को काफी भाती हैं.

undefined

गौरी खान और सुहाना खान

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान और उनकी बेटी सुहाना खान की जोड़ी भी इंटरटेंमेंट वर्ल्ड की उन मां बेटी की जोड़ियों में से है जो फैंस को फैशन गोल्स देती दिख जाती हैं. सुहाना अपनी मां की तरह बेहद स्टाइलिश और फैशनेबल हैं. सोशल मीडिया पर अकसर उनकी तसवीरें वायरल होती हैं.

undefined

श्वेता नंदा और नव्या नवेली नंदा

अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता भले ही लाइमलाइट में कम रहती हों, पर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. साथ ही उनकी बेटी नव्या नवेली नंदा की फैन फॉलोविंग में काफी ईजाफा होता दिख रहा है. नव्या अपनी मां की तरह स्टनिंग दिखती हैं. फैशन हो या लुक्स, नव्या हर मामले में अपनी मां को कड़ी टक्कर देती हैं.

undefined

श्वेता तिवारी-पलक तिवारी

श्वेता तिवारी टेलीविजन वर्ल्ड का जाना माना नाम है. कसौटी जिंदगी की और बेगुसराए जैसे हिट शो कर चुकी श्वेता तिवारी बिग बॉस की विजेता रह चुकी हैं, आने वाले दिनों में वो खतरों के खिलाड़ी में दिखाई देने वाली हैं. उनकी बेटी पलक भी जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू रोजी फिल्म से करने जा रही हैं. सोशल मीडिया पर अभी से ही पलक की ढेर सारी फैन फॉलोविंग हैं.इन दोनों मां बेटी की तसवीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती हैं. पलक और श्वेता साथ में मां-बेटी नहीं बल्कि दोस्त की तरह हमउम्र दिखती हैं.

undefined

सोनी राजदान और आलिया भट्ट

आलिया भट्ट को आज के दौर की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में ऊपर में स्थान दें तो गलत नहीं होगा. एक्टिंग से लेकर अपने स्टाइल से लोगों का दिल जीतने वाली आलिया की हर फिल्म फैंस को पसंद आती हैं. बात करें उनकी मां सोनी राजदान की तो, 80 और 90 के दशक में फिल्मों में नजर आ चुकी सोनी की चाहने वालों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है.

undefined

अमृता सिंह और सारा अली खान

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान ने अपनी बॉलीवुड डेब्यू कर लिया है. फैंशन के मामले में भी वो किसी से कम नहीं हैं.80 और 90 के दशक में जैसे अमृता ने अपनी फिल्मों से धूम मचाई थी, आने वाले दिनों में सारा भी ऐसा ही कर सकती हैं. मां बेटी की इस जोड़ी को अकसर साथ देखा जा सकता है.

undefined

मुनमुन सेन और रिया सेन

मुन मुन सेन बंगाली सुंदरी और प्रसिद्ध बंगाली अभिनेत्री सुचित्रा सेन की बेटी हैं, आपको बता दें मुनमुन सेन की दोनों बेटियां रिया और राइमा बॉलीवुड और अन्य क्षेत्रिय फिल्मों में नाम कमा चुकी हैं. मुनमुन की तरह की उनकी बेटियां फैशन गोल्स देती नजर आती हैं.

undefined

काजोल और न्यासा

एक्ट्रेस काजोल की बेटी भले ही बॉलीवुड का हिस्सा नहीं हैं, पर सोशल मीडिया पर उनकी तसवीरें काफी वायरल होती हैं. मां बेटी दोनों की स्टाइल स्टेटमेंट गजब की है. दोनों को फैंस का भी ढेर सारा प्यार मिलता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola