ePaper

पलक तिवारी ने ऑफ शोल्डर ड्रेस में कराया लेटेस्ट फोटोशूट, खुद को इस अंदाज में शीशे में निहारती दिखीं स्टारकिड

Updated at : 12 Dec 2021 3:45 PM (IST)
विज्ञापन
पलक तिवारी ने ऑफ शोल्डर ड्रेस में कराया लेटेस्ट फोटोशूट, खुद को इस अंदाज में शीशे में निहारती दिखीं स्टारकिड

पलक तिवारी अपने लेटेस्ट फोटोशूट की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं. अब उनका लेटेस्ट फोटोशूट सामने आया है जिसमें पलक की कातिलाना अदाएं फैंस को दीवाना बना रही हैं.

विज्ञापन
undefined

टीवी की जानीमानी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) अपने लेटेस्ट फोटोशूट की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं. अब उनका लेटेस्ट फोटोशूट सामने आया है जिसमें पलक की कातिलाना अदाएं फैंस को दीवाना बना रही हैं. इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटोशूट तेजी से वायरल हो रहा है.

undefined

पलक तिवारी ने इस तसवीरों को शेयर करते हुए कमेंट में लिखा, ‘सबसे अच्छी टीम हमेशा.’ इन तसवीरों में वो ऑफ शोल्डर गाउन ड्रेस में पोज देती नजर आ रही हैं. वो शीशे में खुद को निहारती नजर आ रही हैं. उन्होंने गले में एक छोटा सा पेडेंट पहना है. ओपन हेयर में वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

undefined

पलक तिवारी की इन तसवीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. यूजर्स दिल और आग वाला इमोजी शेयर कर रहे हैं. पलक तिवारी भी अपनी मां की तरह हमेशा ही सुर्खियों में छाई रहती हैं और उनकी सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर भी अच्छी खासी फैन फॉलोविंग हैं.

undefined

बता दें कि पलक जल्द ही फिल्म ‘रोजी- द सैफ्रॉन चैप्टर’ से बॉलीवुड में अपने कदम रखने वाली है. इस फिल्म को लेकर काफी बज है. फिल्म को विशाल मिश्रा ने निर्देशित किया है और इसमें विवेक ओबेरॉय भी हैं. बताया जा रहा है कि इस फिल्म में उनका किरदार बेहद अहम और हटकर होनेवाला है.

undefined

बता दें कि, कुछ समय पहले उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया था. हालांकि पिछले दिनों उन्होंने इसे रीस्टोर किया है और लगातार अपनी खूबसूरत तसवीरें शेयर कर रही हैं. पलक तिवारी सबसे पॉपुलर स्टारकिड्स में से एक है. वो बखूबी जानती हैं कि खुद को अलग कैसे दिखाना है.

undefined

श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी बेहद ग्लैमरस हैं, और वो अपनी तसवीरों से फैंस को लुभाती रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनकी वापसी के बाद उनके फैंस की संख्या में भी भारी इजाफा देखा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola