क्या बॉयफ्रेंड राहुल संग पहाड़ों में छुट्टियां मना रही हैं श्रद्धा कपूर, स्टार्स की फोटोज वायरल

Shraddha Kapoor-Rahul Mody
Shraddha Kapoor-Rahul Mody: श्रद्धा कपूर पिछले कुछ समय से फिल्म राइटर राहुल मोदी के साथ अपने कथित रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. अब लगता है कि स्टार्स एक दूसरे संग पहाड़ों में छुट्टियां मना रहे हैं. जी हां दोनों ने एक ही जगह की फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया. जिसके बाद फैंस एक से बढ़कर एक कमेंट करने लगे.
Shraddha Kapoor-Rahul Mody: श्रद्धा कपूर की क्यूटनेस का हर कोई दीवाना है. एक्ट्रेस अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं, उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी कई सुपरहिट फिल्में दी है, जिसमें तू झूठी मैं मक्कार और आशिकी 2 शामिल है. हालांकि इन-दिनों श्रद्धा अपने डेटिंग रूमर्स को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. कहा जा रहा है कि वह फिल्म राइटर राहुल मोदी के साथ रिलेशनशिप में है, हालांकि दोनों स्टार्स में से अब तक किसी ने भी इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. अब कपल की कुछ फोटोज वायरल हो रही है, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि ये दोनों एक साथ पहाड़ों का मजा ले रहे हैं.
राहुल के साथ पहाड़ों में छुट्टियां मना रही हैं श्रद्धा कपूर
16 अप्रैल को, श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की, जिसके बैकग्राउंड में पहाड़ दिखाई दे रहे हैं. प्रकृति के इस खूबसूरत नजारों के बीच एक्ट्रेस क्यूट पोज देती दिख रही हैं. कैप्शन में उन्होंने लिखा, “कहां हूं मैं???” वहीं तीन दिन पहले राहुल मोदी की बहन सोनिका मोदी ने उसी पहाड़ी बैकग्राउंड से अपने भाई के साथ कुछ फोटोज शेयर की. जिसके बाद फैंस को यह समझने में ज्यादा समय नहीं लगा कि दोनों तस्वीरें एक ही जगह की हैं और इससे उन्हें यकीन हो गया कि वे एक साथ वैकेशन एंजॉय कर रहे हैं.
Also Read- कौन हैं IPL मैच में श्रद्धा कपूर जैसी दिखने वाली लड़की, एक्ट्रेस बोलीं-ये मैं ही तो हूं
Also Read- श्रद्धा कपूर ने खरीदी 4 Crore की लेम्बोर्गिनी, जानें उनकी कार कलेक्शन से लेकर नेटवर्थ के बारे में
फैंस कर रहे हैं ये कमेंट
श्रद्धा और सोनिका की पोस्ट पर एक फैन ने लिखा, “ओहहहह पीछे का व्यू वही क्यों लग रहा है, जहां से श्रद्धा मैंम ने भी फोटो शेयर की है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”तो रिश्ता पक्का समझे हम… दोनों की जोड़ी काफी क्यूट है, जल्दी ऑफिशियल कर दो रिश्ता.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “हे भगवान, मैं उनके लिए बहुत खुश हूं… कपल के लिए, आप दोनों जल्द ही शादी करलो.”
‘R’ नाम के पेंडेंट में दिखी थी श्रद्धा कपूर
हाल ही में, श्रद्धा कपूर ने तब सुर्खियां बटोरीं, जब वह ‘R’ नाम के पेंडेंट पहने दिखाई दी. एक्ट्रेस को उनके कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग पार्टी में देखा गया था. हालांकि इस जोड़े ने अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है, लेकिन अभिनेत्री की हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट ने एक्साइटेड फैंस के बीच दिलचस्पी बढ़ा दी है.
Also Read- Mahadev Online Betting Case में श्रद्धा कपूर से आज पूछताछ करेगी ED, इन सेलेब्स पर भी लटकी है तलवार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










