Shraddha Kapoor Boyfriend: कौन हैं श्रद्धा कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी? जिसके साथ अनंत अंबानी की प्री वेडिंग में पहुंची एक्ट्रेस

Shraddha Kapoor Boyfriend: श्रद्धा कपूर, उत्सव में शामिल होने के लिए अपने कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ जामनगर पहुंची. दोनों को साथ में पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया.

Shraddha Kapoor Boyfriend: अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

इस समय हर कोई इस फंक्शन की बात कर रहा है. इसमें दुनिया भर के अरबपतियों, राष्ट्राध्यक्षों और हॉलीवुड और बॉलीवुड के लोग शामिल हो रहे हैं.

श्रद्धा कपूर, उत्सव में शामिल होने के लिए अपने कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ जामनगर पहुंची. दोनों को साथ में पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया.

इंडिया टुडे के सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा और राहुल एक खुशहाल और स्थिर रिश्ते में हैं. अपनी पर्सनल लाइफ को सीक्रेट रखने के लिए मशहूर एक्ट्रेस ने अपने पिछले रिश्तों की आधिकारिक तौर पर पुष्टि या खंडन नहीं किया है. वह इस रिश्ते के साथ भी ऐसा ही करने का इरादा रखती हैं.

अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में उनकी सार्वजनिक उपस्थिति उनके रिश्ते की गंभीरता का स्पष्ट संकेत है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राहुल एक फिल्म लेखक हैं और इंडस्ट्री से भी जुड़े हुए हैं. IMDb के मुताबिक, उन्होंने प्यार का पंचनामा 2, सोनू के टीटू की स्वीटी और तू झूठी मैं मक्कार जैसी फिल्मों में काम किया है.

वहीं, पहले श्रद्धा कपूर फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ को डेट कर रही थी. सात साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने ब्रेकअप कर लिया. हालांकि ब्रेकअप की वजह सामने नहीं आई थी.

वहीं, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में शाहरुख खान, अक्षय कुमार और दीपिका पादुकोण से लेकर माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स, मार्क जुकरबर्ग और इवांका ट्रंप जामनगर पहुंचे है.

रणवीर सिंह, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, अनन्या पांडे और आदित्य रॉय, सुनील शेट्टी, रितेश देशमुख और पत्नी जेनेलिया, वरुण धवन और पिता डेविड धवन, अनिल कपूर, सोनम कपूर, शनाया कपूर और दिशा पटानी शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










