श्रद्धा कपूर ने खरीदी 4 Crore की लेम्बोर्गिनी, जानें उनकी कार कलेक्शन से लेकर नेटवर्थ के बारे में

Updated:
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने लेम्बोर्गिनी ह्यूराकन टेक्निका खरीदी है. नई कार के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. भारत में इसकी कीमत 4.04 करोड़ रुपये बताई जा रही है. आइये एक्ट्रेस के कार कलेक्शन के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
undefined

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. इन-दिनों अभिनेत्री सफलता की बुलंदियों पर हैं. वह पर्सनल और प्रोफेशनल तौर पर अपनी लाइफ को एंजॉय कर रही हैं

विज्ञापन
undefined

एक्ट्रेस ने अब खुद को एक नई शानदार कार गिफ्ट की है. जी हां दशहरे के मौके पर श्रद्धा बिल्कुल नई लाल लेम्बोर्गिनी ह्यूराकन टेक्निका घर ले आईं. कथित तौर पर, भारत में इसकी कीमत 4.04 करोड़ रुपये है.

undefined

नई लेम्बोर्गिनी के साथ श्रद्धा कपूर की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. उनकी दोस्त ने कार के लिए अभिनेत्री को बधाई देते हुए एक दिल छू लेने वाला नोट पोस्ट किया.

undefined

सुश्री कपूर के दोस्त ने लिखा, “आज का दिन मेरे लिए वास्तव में एक विशेष क्षण है! जैसा कि हम अविश्वसनीय रूप से प्रतिभाशाली श्रद्धा कपूर को ह्यूराकन टेक्निका देने की तैयारी कर रहे हैं, मैं वर्षों से इस कंपनी के निर्माण की अपनी यात्रा को याद करते हुए भावनाओं से भर जाने के अलावा कुछ नहीं कर सकती. यह है मुंबई में एक अविस्मरणीय पहली बार – एक उल्लेखनीय महिला को एक लेम्बोर्गिनी बेची गई.”

undefined

पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, श्रद्धा कपूर ने कमेंट किया,”इस तरह के शब्दों के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. गर्ल पावर ऑल वे.”

undefined

श्रद्धा को शानदार कार देने के बाद उनकी दोस्त ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें भी साझा कीं. दोनों को नई कार के साथ तस्वीरें खिंचवाते देखा जा सकता है. श्रद्धा ने सफेद और हल्के गुलाबी रंग का सूट पहना था, जिसे उन्होंने मैचिंग ट्राउजर और दुपट्टे के साथ पेयर किया था.

undefined

श्रद्धा कपूर के पास पहले से ही मर्सिडीज-बेंज जीएलई, ऑडी Q7, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज जैसी कारें भी है. श्रद्धा कपूर प्रति प्रोजेक्ट लगभग 7 करोड़ रुपये से 15 करोड़ रुपये तक लेती हैं.

undefined

एशियानेट न्यूज के अनुसार, फिल्मों से अपनी आय के अलावा, श्रद्धा कपूर, जो रियलमी, हर्षीज़, होमसेंटर और अन्य ब्रांडों से जुड़ी हुई हैं, विभिन्न ब्रांड एंडोर्समेंट से लगभग 6 करोड़ रुपये कमाती हैं. CAKnowledge के मुताबिक, श्रद्धा कपूर की कुल संपत्ति 123 करोड़ रुपये है.

undefined

श्रद्धा आखिरी बार रणबीर कपूर के साथ ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में नजर आई थीं.लव रंजन द्वारा निर्देशित, इसमें अनुभव सिंह बस्सी, डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे.

undefined

अब श्रद्धा फिलहाल अमर कौशिक की ‘स्त्री 2’ की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी भी होंगे. फिल्म की शूटिंग हाल ही में मध्य प्रदेश के चंदेरी में शुरू हुई.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola