शिव ठाकरे को डेट कर रही हैं आकांक्षा पुरी? स्टार को बताया Sweetheart, जानें कपल के रिलेशनशिप का सच

बिग बॉस 16 में अपने गेम से सभी का दिल जीतने वाले शिव ठाकरे अब जल्द ही रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आने वाले हैं. इसी बीच अब खबर आ रही है कि एक्टर आकांक्षा पुरी को डेट कर रहे हैं. हालांकि अब इस बात में कितनी सच्चाई है, ये तो दोनों ही बता सकते हैं.
बिग बॉस मराठी सीजन 2 और सलमान खान के बिग बॉस 16 में दिखाई देने वाले शिव ठाकरे अब जल्द ही रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो खतरों के खिलाड़ी में नजर आने वाले हैं. एक्टर ने हाल ही में इस बात को कंफर्म किया. इन-दिनों एक्टर को अर्चना गौतम और सुम्बुल तौकीर खान के साथ ‘एंटरटेनमेंट की रात- हाउसफुल’ में मस्ती करते देखा गया था. अब खबरें आ रही हैं कि शिव ठाकरे आकांक्षा पुरी को डेट कर रहे हैं. अब आकांक्षा पुरी ने इसको लेकर चुप्पी तोड़ी है.
आकांक्षा पुरी ने इसको लेकर एक स्पष्टीकरण जारी किया है. इंडिया फोरम के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में, आकांक्षा ने डेटिंग की अफवाहों को खारिज कर दिया और शिव को ‘स्वीटहार्ट’ कहा. एक्ट्रेस ने कहा,”मैं सिर्फ खबर पर हंस रही हूं. खबर बिल्कुल भी सही नहीं है. शिव एक अच्छा लड़का है, वह इतना प्यारा है, इतना अच्छा लड़का है!! लेकिन दुर्भाग्य से, मुझे अच्छे लोग नहीं मिलते हैं.”
आकांक्षा पुरी को विघ्नहर्ता गणेश शो से प्रसिद्धि मिली, जिसमें उन्होंने तीन साल से अधिक समय तक देवी पार्वती की भूमिका निभाई. उन्होंने 2020 में शो छोड़ दिया. पिछले साल एक्ट्रेस रियलिटी शो स्वयंवर: मीका वी वोहती की विनर बनकर उभरीं. हालांकि, बाद में अक्टूबर 2022 में पुरी ने मीका को ‘दोस्त’ के तौर पर टैग किया था. उन्होंने बताया कि भले ही शो का मकसद जीवन साथी की तलाश करना था, लेकिन स्वयंवर के समापन के बाद मीका और उनके बीच ‘कुछ भी नहीं बदला’ और इसलिए वे ‘वही पुराने दोस्त’ हैं.
Also Read: Aarya 3: तलवार से दुश्मनों का सामना करती दिखीं सुष्मिता सेन, जयपुर में आर्या 3 की शूटिंग शुरू
शिव ठाकरे ने रोडीज राइजिंग में एक प्रतियोगी के रूप में अपना करियर शुरू किया और अब रोहित शेट्टी के खतरों के खिलाड़ी 13 में भाग लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जहां वह कथित तौर पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलिब्रिटी में से एक हैं. हालांकि सटीक राशि की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन कहा जा रहा है कि वह प्रति एपिसोड 5 लाख से 8 लाख रुपये के बीच चार्ज करने जा रहे हैं. रियलिटी शो में अपनी उपस्थिति के अलावा, शिव ने ‘ठाकरे की चाय और स्नैक्स’ नामक एक फास्ट फूड ज्वाइंट खोला है. एक्टर को बिग बॉस 16 में अपनी गेम के लिए काफी पॉपुलैरिटी मिली थी. सभी ने उन्हें काफी ज्यादा पसंद किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




