Jhalak Dikhhla Jaa 10 के जज करण जौहर पर आखिर क्यों निकला शिल्पा शिंदे का गुस्सा?VIDEO में कही ये बड़ी बात
Published by : Divya Keshri Updated At : 28 Oct 2022 6:52 AM
डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 से टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे बाहर हो चुकी है. शिल्पा ने एक वीडियो पोस्ट पर करण जौहर की जमकर क्लास लगाई है. उनका ये वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
Jhalak Dikhhla Jaa 10: शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) हाल ही में डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 (Jhalak Dikhhla Jaa 10) में नजर आई थी. हालांकि शिल्पा शो से बाहर हो चुकी है. शो से निकलने के बाद एक्ट्रेस ने अपना गुस्सा शो के जज करण जौहर पर निकाला है. एक्ट्रेस ने एक वीडियो पोस्ट कर अपने मन की भड़ास निकाली है. वीडियो में शिल्पा ने कई सारी बातें कही है.
शिल्पा शिंदे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर फैंस को दिवाली की बधाई दी. आगे वीडियो में वो कहती है, ये वीडियो खास झलक दिखलाजा के पैनल में बैठे जजों के लिए है. मैंने निया का लास्ट परफॉर्मेंस देखा. उसके ऊपर जो कमेंट किए गए मैं चुप रही. इस बार परफॉर्मेंस के बाद जो कमेंट्स किए गए तो मैं करण जौहर सर से पूछना चाहती हूं कि वह क्या धर्मा में फिल्म देने वाले हैं.
https://www.instagram.com/p/CkLO2dGj6p0/
आगे शिल्पा शिंदे अपनी भड़ास निकालते हुए कहती है, आपको क्या चाहिए, आप ऑस्कर देने वाले हो. आप नेशनल अवॉर्ड वाले हो. बताइए. उस 3 मिनट के एक्ट के लिए एक आर्टिस्ट क्या करा आपको पता भी है. आप रूबीना का वीडियो निकाल के देखिए, कोई भी एक्सीटेंड हो सकता था. उसका कोई भी नतीजा हो सकता था. इसके बाद क्या इसके जिम्मेदार जजेस है.
https://www.instagram.com/p/CkLi3iSjaOf/
आगे वीडियो में शिल्पा शिंदे कहती है, बाद में कैडल लेकर रास्ते में निकालने का कोई मतलब नहीं है. जबतक इंसान है उसकी कद्र करो, बाद में मत भौंको. जिस आर्टिस्ट को पसंद करते हैं, उसकी रिस्पेक्ट करो. दूसरे वीडियो में शिल्पा शिंदे कहती दिख रही है, करण सर को डांस बिल्कुल भी नहीं आता. अगर उनको टिप्पणी करनी है तो अपनी चीजों पर करें. मेरा मतलब कपड़े देखें, आप मेक-अप, सेट अपट देखो. करण सर आप डांस के ऊपर कैसे बोल सकते है. इस वीडियो पर यूजर्स कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, आपने सब सच बोला. एक और यूजर ने लिखा, कोई तो बोला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










