Jhalak Dikhhla Jaa 10: रामायण फेम राम-सीता को साथ देख फैंस हुए खुश, बोले-दिल को कुछ सुकून सा मिला...VIDEO
Published by : Divya Keshri Updated At : 23 Oct 2022 1:46 PM
झलक दिखला जा 10 के दिवाली स्पेशल एपिसोड में रामायण फेम अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया अपना जादू चलाएंगे. शो का प्रोमो सामने आया है, जिसमें दोनों को साथ में देखकर फैंस काफी खुश है. वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे है.
Jhalak Dikhhla Jaa 10: डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 (Jhalak Dikhhla Jaa 10) इन दिनों दर्शकों को काफी पसन्द आ रहा है. शो में सेलेब्स कंटेस्टेंट का हौसला बढ़ाने आते है. दिवाली स्पेशल एपिसोड में रामानंद सागर के रामायण फेम राम यानी अरुण गोविल और सीता यानी दीपिका चिखलिया ने चार चांद लगाया. शो का प्रोमो सामने आया है, जिसमें मां सीता प्रभु राम के पैर छूती दिख रही है.
झलक दिखला जा 10 के दिवाली स्पेशल एपिसोड का प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया अपने राम और सीता के रोल को रिक्रिएट करते है. दोनों रामायण के डायलॉग्स को बोलते दिख रहे है. अरुण राम के रूप में नजर आते है और दीपिका मां सीता के रूप में. वो आती है और अरुण गोविल के पैर छूती है.
https://www.instagram.com/tv/CkBHxNcqqNs/
झलक दिखला जा के मंच पर दोनों रामायण के अपने डायलॉग्स बोलते है. अरुण, दीपिका से उनके पैर छूने पर पूछते है- ये क्यों. इसपर वो कहती है- मां ने कहा अब आप ही मेरे परमेश्वर है. वो खुद को प्रभु राम की दासी कहती है. जिसके बाद राम कहते हैं- ‘मेरा पहला उपदेश ये है कि मेरी दासी बन कर नहीं रहना. मेरी अर्धांगिनी, मेरी मित्र, मेरी सखा और मेरी साथी बन कर मेरे साथ जाए. वो कहते है कि राजाओं के यहां बहुत सी रानियों का रिवाज होता है, परन्तु राम के जीवन में कभी कोई दूसरी स्त्री नहीं आएगी.
Also Read: Ramayan की ‘सीता’ दीपिका चिखलिया इस वीडियो को लेकर हुई ट्रोल, यूजर्स बोले- कृपा करें इसको हटा कर मां
कलर्स द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर फैंस खूब सारे कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, दिल को कुछ सुकून सा मिला रामायण का ये सीन देखकर बहुत दिन हो गए. एक अन्य यूजर ने लिखा, वॉव. एक और यूजर ने लिखा, जय श्री राम. बता दें कि आज भी लोगों के दिलों में रामानंद सागर का रामायण बसा हुआ है.
हाल ही में दीपिका चिखलिया अपने एक वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गई थी. एक्ट्रेस ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वो ग्रीन कलर की ड्रेस और हाई हील्स में काफी स्टनिंग लगी थी. एक्ट्रेस का ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो लोगों को नहीं भाया. इसपर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा था, नहीं, कृपा करें इसको हटा कर मां.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










