Ramayan की ‘सीता’ दीपिका चिखलिया इस वीडियो को लेकर हुई ट्रोल, यूजर्स बोले- कृपा करें इसको हटा कर मां
Published by : Divya Keshri Updated At : 21 Oct 2022 11:40 AM
रामानंद सागर के रामायण की सीता यानी दीपिका चिखलिया एक वीडियो को लेकर फैंस की नाराजगी झेल रही है. दीपिका इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही है. इस वीडियो में वो काफी ग्लैमरस दिख रही है.
Dipika Chikhlia trolled: रामानंद सागर के रामायण (Ramayan) में सीता का रोल निभाकर घर-घर में लोकप्रिय हुई दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. दीपिका ने लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया था, जिसे लेकर वो लाइमलाइट में आ गई. इस वीडियो की वजह से एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है.
दीपिका चिखलिया हुई ट्रोल
दीपिका चिखलिया ने कुछ दिन पहले अपना एक वीडियो पोस्ट किया था. वीडियो में वो हाई हील्स और ग्रीन कलर की ड्रेस में काफी स्टनिंग दिख रही है. ग्रीन कलर में वो स्टाइलिश लुक में नजर आ रही है. इस लुक में वो काफी ग्रॉजियर्स लग रही है. लेकिन उनके चाहने वालों को उनका ये अदा बिल्कुल पसन्द नहीं आया और वो उन्हें ट्रोल करने लगे.
'Ramayan' actor Dipika Chikhila faces backlash for glam transformation video
Read @ANI Story | https://t.co/jJ6khvtO4t#DipikaChikhila #Ramayan pic.twitter.com/AH3D78dHRe
— ANI Digital (@ani_digital) October 21, 2022
यूजर्स के कमेंट
इस वीडियो के कैप्शन में दीपिका चिखलिया ने लिखा, ‘चेंज एंड ट्रांसफॉर्मेशन.’ इसपर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, नहीं, कृपा करें इसको हटा कर मां. एक अन्य यूजर ने लिखा, ये सब शोभा नहीं देता आपको. एक और यूजर ने लिखा, आपकी हर घर में पूजा होती है सीता माता फिर ऐसा अवतार क्यूं.
https://www.instagram.com/reel/Cj1sEeBIX6p/
रामानंद सागर में दीपिका
गौरतलब है कि रामानंद सागर के रामायण में दीपिका चिखलिया ने सीता का रोल निभाया था. इस रोल की वजह से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली. उस समय लोग उन्हें रियल में सीता मां समझने लगे थे. एक बार फिर से 2020 में कोरोना काल में रामायण टीवी पर दिखाया गया था. उस समय भी शो ने खूब टीआरपी बटोरी. प्रभास की फिल्म आदिपुरुष का टीजर रिलीज हुआ था. इसपर एक्ट्रेस ने कहा था, मैंने आदिपुरुष का टीजर निश्चित रूप से देखा है. और मुझे लगता है कि रामायण एक कहानी है, जो सच्चाई की कहानी है और सात्विकता की कहानी है. मैं रामायण को वीएफएक्स से नहीं जोड़ती, यह इस पर मेरा व्यक्तिगत विचार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










